फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   distpute over the construction of religious place in Pilibhit

Pilibhit News: धार्मिक स्थल को लेकर विवाद, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा, हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश

Fri, 22 Aug 2025 11:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 22 Aug 2025 11:32 AM IST
सार

शहर की केजीएन टू कॉलोनी में एक पुराने धार्मिक स्थल के नवनिर्माण को लकर बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने हंगामा कर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। अफसरों से नोकझोंक भी हुई। सिटी मसिस्ट्रेट के आश्वासन पर लोग शांत हुए।  

विज्ञापन
distpute over the construction of religious place in Pilibhit
हाईवे पर जाम लगाने का किया प्रयास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत की केजीएन टू कॉलोनी में एक पुराने धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हिंदूवादी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने धार्मिक स्थल पर निर्माण सामग्री डलवाकर काम शुरू कराया तो दूसरे समुदाय के लोग विरोध में उतर आए। मामला बढ़ने पर नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण रोकने का आदेश दिया। इससे नाराज पदाधिकारियों ने टनकपुर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया, इसे प्रशासन ने समझा-बुझाकर खुलवाया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह हिंदू जागरण मंच व हिंदू महासभा से जुड़े पदाधिकारी कॉलोनी में स्थित धार्मिक स्थल पर पहुंचे और वहां सफाई कराने के साथ ही निर्माण सामग्री डलवाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध जताते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि जिस भूमि पर निर्माण हो रहा है, वह नजूल की है। नगर पालिका के अभिलेखों में दर्ज है, इसलिए वहां निर्माण कार्य पूरी तरह अवैध है। माहौल बिगड़ने की आशंका जताते हुए हस्तक्षेप की मांग की। डीएम ने मामले की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया। 
विज्ञापन


नजूल की है भूमि
इसी दौरान नगर पालिका व राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई और निर्माण रोकने को कहा। बात बढ़ने पर पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंचे। जहां अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूमि नजूल की है, ऐसे में नियमानुसार अनुमति लिए बिना कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। इस चेतावनी से नाराज पदाधिकारी टनकपुर हाईवे स्थित नकटादाना चौराहे पर दरी बिछाकर जाम लगाने पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी व कोतवाली और सुनगढ़ी थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मना करने के बावजूद पदाधिकारी रस्सी बांधकर हाईवे जाम करने पर अड़े रहे और अफसरों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि अधिकारियों के कहने के बाद पदाधिकारी मान गए और जाम खुल सका।

 

जाम में पलटा ई-रिक्शा, दो लोग घायल
जाम के दौरान दबाव बढ़ने पर एक ई-रिक्शा चालक ने फुटपाथ से होकर निकालने का प्रयास किया, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में सात सवारियों में से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस की सख्ती के आगे बैकफुट पर दिखे पदाधिकारी
सिटी मजिस्ट्रेट के मना करने के बावजूद जब पदाधिकारी धार्मिक स्थल पर निर्माण शुरू करने लगे तो पुलिस अलर्ट हो गई। कोतवाली व सुनगढ़ी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। कार्य रोकने पर पदाधिकारियों ने पहले कॉलोनी गेट पर रास्ता बंद किया और फिर टनकपुर हाईवे पर दरी बिछाकर जाम लगाने बैठे। लेकिन पुलिस की सख्ती देखते ही अधिकतर कार्यकर्ता खुद ही पीछे हट गए और जाम की स्थिति टल गई।

सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने कहा कि जिस भूमि पर निर्माण की बात कही जा रही है वह नजूल और पालिका की जमीन है। ऐसे में बिना अनुमति के कोई निर्माण नहीं हो सकता। नियमानुसार प्रकिया पर अमल करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed