{"_id":"64a316dc4772297e6c077e64","slug":"contracts-for-bus-stands-could-not-be-done-even-after-three-months-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-521-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तीन माह बाद भी नहीं हो सके बस अड्डों के ठेके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तीन माह बाद भी नहीं हो सके बस अड्डों के ठेके
Tue, 04 Jul 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद प्रशासन तीन माह बाद भी बस स्टैंडों का संचालन शुरू नहीं करा सका है। इससे न सिर्फ यात्रियों को दिक्कत हो रही है, बल्कि वाहनों के जहां-तहां खड़े होने से जाम की स्थिति भी बन रही है।
नगर में प्रशासन ने बरेली बस स्टैंड, शाहजहांपुर बस स्टैंड, पीलीभीत बस स्टैंड, दियोरिया बस स्टैंड और बिलसंडा बस स्टैंड के लिए नगर से बाहर स्थान सुनिश्चित कर रखा है। पिछले साल पालिका प्रशासन ने इन स्टैंडों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए इन्हें ठेके पर दे दिया था। 31 मार्च तक इन बस स्टैंडों का संचालन हुआ। इसके बाद ठेके की अवधि खत्म होने पर ठेकेदारों ने संचालन बंद कर दिया।
नियमानुसार पालिका प्रशासन को एक अप्रैल को इन बस स्टैंडों के ठेके कर देने चाहिए थे, लेकिन अब तक ठेके की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। ठेका न होने से बस स्टैंडों पर सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। बस स्टैंड बहाल न होने से जगह-जगह अघोषित स्टैंड बन गए हैं। इससे जाम लग रहा है। इस बाबत नगरपालिका के वाहन स्टैंड प्रभारी जकील खां ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से निर्देश मिलते ही वाहन स्टैंडों के ठेकेदार नियुक्त कर दिए जाएंगे।