फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   contract workers on strike vaccination affected

संविदाकर्मी बेमियादी हड़ताल पर गए, टीकाकरण प्रभावित

Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
contract workers on strike vaccination affected
अमरिया में प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शुक्रवार से शुरू हुई स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों की बेमियादी हड़ताल से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। न केवल टीकाकरण का कार्य प्रभावित रहा बल्कि ओपीडी की सेवाओं पर भी असर पड़ा। इस बीच संविदा कर्मियों ने सीएमओ दफ्तर में धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। पूरे जिले में सीएचसी और पीएचसी में करीब छह सौ संविदाकर्मी तैनात हैं। हड़ताल के चलते ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हो गईं। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज होने के बजाए धीमी पड़ गई। सामान्य रूप से चल रहीं सेवाएं प्रभावित हो गईं। ग्रामीण इलाकों से सीएचसी-पीएचसी पर पहुंचे लोगों को भी मायूस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की थी लेकिन वह अधिकतर जगह फेल हुई। संविदा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अस्थाना ने बताया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

दो हजार कम हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग ने संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते सैंपलिंग कम हो सकीं। पूरे जिले में प्रतिदिन 18 हजार आरटीपीसीआर होने थे जो शुक्रवार को 16 हजार हो सके। सैंपल भी तीन सौ से कम लिए जा सके। वैक्सीन भी पंद्रह हजार से कम लोगों को लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी से मायूस लौटे ग्रामीण
संविदा कर्मियों की हड़ताल का असर जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर देखने को मिला। आसपास गांव से वैक्सीन लगवाने आए लोगों को मायूस लौटना पड़ा। ओपीडी सेवाएं प्रभावित थीं जिस कारण लोगों को सामान्य इलाज में भी दिक्कत आई।
संविदा कर्मियों की ये हैं मांगे
-वेतन विसंगति खत्म की जाए
- सातवें वेतन आयोग का लाभ और जॉब सिक्योरिटी मिले
- रिक्त पदों पर तबादला प्रक्रिया को बहाल करें ताकि अपने जिले से दूर कार्यरत कर्मियों को गृह जनपद में तैनाती मिल सके
- आउटसोर्स नीति खत्म करके जिला स्वास्थ्य समिति या राज्य स्वास्थ्य समिति के तहत समायोजित किया जाए।
- बीमा पॉलिसी लागू की जाए ताकि कर्मी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।
- आशा बहुओं को नियमित मानदेय दिया जाए।
हड़ताल के चलते सैंपलिंग और वैक्सीनेशन का कार्य प्रभावित हुआ है। हालांकि स्टाफ नर्स की मदद से ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लेने और वैक्सीन लगाने का कार्य पूरा करा जा रहा है।

-डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
पूरनपुर में आज से हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी
पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर जाएंगे। जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कई संविदा कर्मचारियों के नाम हैं।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने आया था। वैक्सीन नहीं लग रही है। कल भी आया था लेकिन भीड़ के कारण लौट गया था।
परगट सिंह, अमरिया
देवरिया का रहने वाला हूं, वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने आया था। यहां काम ठप पड़ा है। खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
प्रदीप कुमार, केंचू टांडा गन्ना सेंटर के इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed