फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   contenment zone

साहूकारा में संक्रमितों की संख्या हुई चार तो बढ़ाया कंटेन्मेंट का दायरा

Sun, 05 Jul 2020 08:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
contenment zone
पीलीभीत। मोहल्ला साहूकारा में राइस मिलर और सराफा कारोबारी के संक्रमित मिलने पर कंटेन्मेंट जोन किए गए 250 मीटर के दायरे को दो और केस मिलने पर 500 मीटर कर दिया। इसके बाद कई अन्य गलियों में भी बैरिकेडिंग करा दी गई। स्थानीय लोगों ने मनमाने तरीके से गलियों को सील करने का आरोप लगाते हुए सवाल खड़े कर दिए। कहा कि संक्रमितों के घर से काफी दूर अन्य सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे तो इमरजेंसी में क्या किया जाएगा। मरीजों को अस्पताल कैसे ले जाएंगे और घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए सामान कैसे खरीदा जाएगा। किसी तरह की व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। इसका बैरिकेडिंग करने पहुंचे कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे सके। अधिकारियों का आदेश बताकर रास्तों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले साहूकारा मोहल्ले में राइस मिलर और सराफा कारोबारी कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद 250 मीटर इलाका सील कर दिया गया था। एक दिन पूर्व सराफ के माता-पिता भी पॉजिटिव आ गए। इसके बाद शनिवार को अचानक कर्मचारी पहुंचे और आसपास के 500 मीटर दायरे को सील करना शुरू कर दिया। मोहल्ला आसफजान की गली पहले ही संक्रमित मिलने पर बंद की गई थी। ऐसे में अब सभी गलियों को बंद कर दिया गया। इससे पूरा इलाके के लोग जमा हुए और अपनी समस्या रखी। कहा कि सभी रास्ते बंद कर दिए जाएंगे तो बच्चों का दूध, घर का राशन- सब्जी कैसे पहुंचेगा। अगर कोई बीमार पड़ गया तो इमरजेंसी में उसे अस्पताल कैसे ले जाएंगे। एक व्यक्ति ने परिवार के बुजुर्ग के कैंसर पीड़ित होने का हवाला देते हुए कहा कि कई बार तबीयत बिगड़ने पर रात केे अचानक दौड़ना पड़ता है। ऐसे में कोई अनहोनी न हो जाए। प्रशासन की ओर से इनमें से किसी का भी कोई इंतजाम कंटेन्मेंट जोन बनाने पर नहीं किया है। एक डेयरी मालिक ने अपनी भैंसों के चारे आदि की समस्या रखीं। मगर मौके पर पहुंचे कर्मचारी किसी भी बात का कोई जवाब नहीं दे सके। सिर्फ अधिकारियों से निर्देश मिलने की बात कही और फिर पुलिस बल को बुलाकर बल्लियां लगा दी गई। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई व्यवस्था न किए जाने को लेकर सभी चिंतित दिखाई दिए। इस इलाके में अधिकांश व्यापारी थे।
विज्ञापन

कंटेन्मेंट जोन करने की जिम्मेदारी प्रशासन और नगरपालिका की है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर कंटेन्मेंट जोन का दायरा बढ़ाया गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed