फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   contenment zone free village

कंटेन्मेंट जोन से जल्द बाहर आ सकते हैं टोडरपुर समेत तीन गांव

Mon, 11 May 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
contenment zone free village
पीलीभीत। मध्य प्रदेश के इंदौर से आए युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गांव टोडरपुर के युवक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यह इलाका कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया था। अब टोडरपुर समेत तीन गांवों को जिला प्रशासन ने कंटेन्मेंट जोन से मुक्त करने के संकेत दिए गए हैं। उम्मीद हैं एक-दो दिन में तीनों गांव कंटेन्मेंट जोन मुक्त कर दिए जाएंगें।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर से 10 लोग 21 अप्रैल को पहुंचे थे। इनमें आठ लोगों की स्क्रीनिंग कराने के बाद इन सभी को अमरिया के शेल्टरहोम में क्वांरटीन कर दिया गया था। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें टोडरपुर निवासी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके दो अन्य साथियों की तलाश शुरू की। इसमें एक युवक बिलसंडा ब्लाक के गांव तनाया में होने की बात पता चली। दूसरे युवक के ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव सुंदरपुर में होने की जानकारी मिली। दोनों युवकों को परिवार के साथ क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। 27 अप्रैल को प्रशासन के निर्देश पर टोडरपुर, तनाया और सुंदरपुर गांवों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा तीनों गांवों में सैनिटाइजेशन के साथ सबकी स्क्रीनिंग भी कराई गई। इन गांवों में एक्टिव केस सर्च अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

इधर टोडरपुर के युवक के कोरोनामुक्त होने के बाद अब प्रशासन ने तीनों गांवों को कंटन्मेंट जोन से जल्द मुक्त करने के संकेत दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि तीनों गांव एक-दो दिन में कंटेन्मेंट जोन से मुक्त कर दिए जाएंगे। इधर चौथे कंटेन्मेंट जोन में शामिल गांव मगरासा को भी मुक्त करने की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद चार गांव कंटेन्मेंट जोन घोषित किए गए थे। अब जनपद में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बाद इन गांवों को जल्द ही कंटेन्मेंट जोन से मुक्त कर दिया जाएगा। -वैभव श्रीवास्तव, डीएम
दो कोरोना संक्रमित युवक ठीक होकर घरों में पहुंचे
पीलीभीत। टोडरपुर और मगरासा के दोनों युवकों की दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब दोनों युवक अपने घर आ चुके हैं। फिलहाल अब जनपद में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है।
टोडरपुर के युवक को 26 अप्रैल को आई सैंपल रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसे अगले दिन कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा मगरासा निवासी 33 वर्षीय युवक की तीन अप्रैल को प्राइवेट लैब से कराई गई जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस युवक की 24 घंटे के अंतराल पर दो बार सैंपल जांच आईवीआरआई (बरेली) की लैब से कराई। उसकी दोनों रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इधर, टोडरपुर के युवक की दो रिपोर्ट निगेटिव आईं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक टोडरपुर और मगरासा निवासी दोनों कोरोना संक्रमित युवकों की दोनों रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल दोनों अभी 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे।
पूल टेस्टिंग में तहसीलदार समेत 49 की रिपोर्ट निगेटिव
स्वास्थ्य विभाग को तहसीलदार समेत 49 लोगों की सैंपल रिपोर्ट शनिवार रात प्राप्त हो गई। इसमें एक तहसीलदार का सैंपल पूल टेस्टिंग में भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सभी 49 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को 76 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

गांव टोडरपुर और मगरासा के कोरोना संक्रमित युवकों की दोनों रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं। इसके बाद दोनों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। दोनों युवक अभी 14 दिन तक घरों में होम क्वारंटीन रहेंगे। -डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed