{"_id":"5970b2734f1c1bac7b8b462d","slug":"consumers-did-the-stone-pellet-at-the-electric-sub-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने विद्युत सब स्टेशन पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने विद्युत सब स्टेशन पर किया पथराव
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Thu, 20 Jul 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब बिजली सप्लाई के विरोध में उपभोक्ताओं ने बुधवार की रात फिर ब्लाक चौराहा पर प्रदर्शन कर बिजली घर में हंगामा किया। कुछ लोगों ने वहां पथराव कर ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। पथराव से ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से बाजार की बिजली सप्लाई करीब एक घंटा बंद रही। तहसील परिसर में रखे बिजली ट्रांसफार्मर की खराबी से कर्मचारियों और तहसील, एसडीएम कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों को भारी असुविधा हुई। इस संबंध में जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि विभाीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
ट्रांसफार्मर खराब:
पूरनपुर। तहसील परिसर के बाहर रखे बिजली ट्रांसफार्मर मेें खराबी आ गई। जोरदार धमके के साथ ट्रांसफार्मर से आग निकली। इससे तहसील परिसर और उसके समीप के इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर के बुश खराब हुए हैं। जल्द ही इसे ठीक करा कर सप्लाई को बहाल किया जायेगा।
आग लगने से फुंक गया तहसील का बोर्ड
पूरनपुर। तहसील कार्यालय परिसर में बिजली मेन लाइन के बोर्ड में आग लग गई। इससे बोर्ड फुंक गया। हादसे के बाद बोर्ड ठीक न होने से दूसरे दिन भी तहसील कार्यालय परिसर की बिजली सप्लाई ठप रही। भीषण गर्मी में कर्मचारियों और फरियादियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
पंद्रह कनेक्शन पर पांच खंभे तक लगाने होंगे विभाग को
पूरनपुर। बिजली का कनेक्शन लेने वालों को अब बिजली लाइन खिचवाने के लिए जेब ढीली नहीं करनी होगी। एक स्थान पर अगर तीन उपभोक्ता बिजली का कनेक्शन लेना चाहते है तो खंभा लगवाकर बिजली सप्लाई पहुंचाने की व्यवस्था विभाग को करनी होगी। पंद्रह उपभोक्ताओं के नए कनेक्शन कराने पर विभाग पांच खंभे तक लगाकर बिजली सप्लाई पहुंचाएगा। अब तक बिजली लाइन न होने पर कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता को लाइन पड़ने का खर्च जमा करना पड़ता था।
आसपास बिजली की लाइन न होने पर अब तक उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन कराने के लिए बिजली लाइन खिंचवाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ती थी। खर्चे का स्टीमेट जमा करने पर लाइन खिंचने पर नया कनेक्शन होता था। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि अब अगर एक स्थान पर तीन लोग नया कनेक्शन लेना चाहते है और एक खंभा लगाकर वहां तक बिजली सप्लाई पहुंचती है। तब विभाग खंभा लगवाकर बिजली लाइन खिंचवाकर नए कनेक्शन करेगा।
23 को शिविर लगाकर किए जाएंगे कनेक्शन
पूरनपुर। एसडीओ कार्यालय परिसर में 23 जुलाई को शिविर लगेगा। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि शिविर में नगर और देहात के गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। कनेक्शन के साथ ही उनके बिजली रीडिंग मीटर भी लगवाएं जाएंगे।