फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   consumers are distressed as they are unable to receive their LPG cylinders in Pilibhit

LPG Crisis: रसोई गैस बुक कराने के 36 घंटे बाद भी नहीं मिल पा रहा सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान

Tue, 17 Mar 2026 05:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 17 Mar 2026 05:21 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। गैस की बुकिंग हो जा रही है, लेकिन सिलिंडर के लिए तीन दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
consumers are distressed as they are unable to receive their LPG cylinders in Pilibhit
अमरिया में सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले में रसोई गैस बुक कराने के 36 घंटे बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को तीन दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं देहात क्षेत्र में अब भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए एजेंसी पर लाइन लगानी पड़ रही है। वहीं कई उपभोक्ताओं को एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे है।

विज्ञापन


जिले में रसोई गैस की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। जिले में पहुंचने वाली सप्लाई उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त नहीं है। मंगलवार को गैस एजेंसियों पर लोग गैस पाने के लिए परेशान दिखे। शहर की एजेंसियों पर दोपहर के समय भीड़ तो कम दिखी, लेकिन यहां पहुंचे कुछ लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाए। एजेंसी के पर्ची काउंटर के बाहर लगे ब्लैक बोर्ड पर 15 मार्च लिख मिला। जानकारी करने पर पता लगा कि 15 मार्च तक बुकिंग होने वाले सिलिंडरों की सप्लाई अभी वितरित की जा रही है। अन्य लोगों को आगे का समय दिया जा रहा है। इसके साथ ही एक वाहन में सिलिंडरों को भी भरकर शहर की ओर भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


उपभोक्ता विशाल ने बताया कि आज बुकिंग के बाद एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे, लेकिन एजेंसी पर सिलिंडर देने से मना कर दिया है। जबकि मेरे भाई को सिलिंडर मिल गया। शिवांशु ने बताया कि पर्ची की बुकिंग आसानी से हो गई है। सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे, तो यहां तीन दिन के बाद सिलिंडर देने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अमरिया में गैस लेने के लिए उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़
अमरिया के देहात क्षेत्रों में भी गैस की किल्लत कम नहीं हो पा रही है। अमरिया क्षेत्र के रसूला फरदिया स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन उमड़ रही है। मंगलवार को दोपहर तीन बजे के करीब यहां उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। एजेंसी कर्मचारियों के अनुसार करीब तीन सौ से अधिक लोगों को सिलिंडर वितरित किए जा चुके थे।

जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिले में सिलिंडर की नियमित आपूर्ति की जा रही है। कहीं पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। तीन दिन का समय नहीं दिया जा रहा है। बुकिंग के अनुसार ही सप्लाई दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed