फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Consumers angry with power cuts took to the streets, blocked gas crossings

Pilibhit News: बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ता सड़क पर उतरे, गैस चौराहे पर लगाया जाम

Sun, 11 May 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 11 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Consumers angry with power cuts took to the streets, blocked gas crossings
बिजली आपूर्ति के विरोध में गैस चौराहा पर नारेबाजी करते उपभोक्ता। संवाद
पीलीभीत। कई घंटे की अघोषित कटौती से नाराज मीना बाजार और अन्य मोहल्लों के उपभोक्ता शुक्रवार की देर रात सड़क पर उतर आए। शहर के मुख्य गैस चौराहे पर जाम लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उपभोक्ता करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 12 मीना बाजार स्थित ट्रांसफार्मर की 400 केवीए ट्रांसफार्मर की केबल में खराबी आने से यहां की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर चली मशक्कत के बाद भी टीम आपूर्ति बहाल नहीं कर सकी। शुक्रवार को भी पूरा दिन कर्मचारी कार्य करते रहे, लेकिन बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं कर सके। रात करीब 10 बजे मीना बाजार से जुड़े उपभोक्ता शिव सेना के जिलाध्यक्ष शैली शर्मा और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गैस चौराहे पर पहुंचे। बिजली विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इसके बाद गैस चौराहे आने वाली चारों ओर की सड़कों पर लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना लगते ही सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया। आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन


पहुंचे सिर्फ जेई, बिजली विभाग के उच्चाधिकारी नजर नहीं आए
गैस चौराहे पर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ। लोगों ने नारेबाजी भी की। मामले की सूचना भी उच्चाधिकारियों को दी गई, लेकिन उपभोक्ताओं को शांत करने के लिए बिजली विभाग के जेई वहां पहुंचे। जिस पर भी लोगों का विरोध देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को गुमराह करते रहे विभागीय अधिकारी
गर्मी आते ही शहर में बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया है। उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के महज एक जेई जहांगीर आलम की ओर से ही सही जानकारी दी जाती है। अन्य विभागीय अधिकारी न तो फोन उठाते है और न ही सही जानकारी देते हैं। शुक्रवार को जिम्मेदारों ने उपभोक्ताओं को गुमराह किया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जाम लगाया।


शनिवार को भी होती रही कटौती, परेशानी से जूझे लोग

पीलीभीत। मीना बाजार स्थित ट्रांसफार्मर की दिक्कत ने शनिवार को भी लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद यहां की आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला एकता नगर, अशोक कॉलोनी, मधुवन, टाउन नंबर एक और दो, नई बस्ती, अग्रवाल सभा, बाजार गेट, स्टेशन मार्ग, बल्लभ नगर, सिविल लाइंस साउथ आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed