{"_id":"66e0ab1acea561b4b0093664","slug":"constructions-in-three-colonies-being-developed-in-violation-of-rules-were-demolished-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122295-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नियमों का उल्लंघन कर विकसित की जा रहीं तीन कॉलोनियों में निर्माण को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नियमों का उल्लंघन कर विकसित की जा रहीं तीन कॉलोनियों में निर्माण को ढहाया
विज्ञापन
पीलीभीत। विनियमित क्षेत्र की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने बनकटी रोड पर नियमों को दरकिनार कर हो हो रहे निर्माण को बुलडोजर चलाकर गिरवा दिया। यहां तीनों कॉलोनियाें को लेआउट पास कराए बिना ही विकसित किया जा रहा था।
गोपनीय रूप से बनाई गई टीम ने सत्यापन किया। इसके बाद निर्माण की सर्वे रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रूप से हो रहे निर्माण को तुरंत ढहा दिया जाए।
सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि टनकपुर हाईवे से सटी बनकटी रोड पर तीन कॉलोनियों में कराए जा रहे निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। यह कालोनियां नियमों के विरुद्ध जाकर बिना लेआउट पास कराए विकसित हो रहीं थीं। इनमें गाटा संख्या 143 में धारा 80 नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में कई बार कॉलोनाइजर को नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। जिस पर सख्ती बरतते हुए डीएम के निर्देश पर तीनों कॉलोनियों में नींव और बाउंड्रीवाॅल को बुलडोजर से ढहा दिया गया।