फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction stuck in limbo, villagers have not yet received drinking water

Pilibhit News: अधर में अटका निर्माण, ग्रामीणों को अब तक नहीं मिला पेयजल

Mon, 19 May 2025 10:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Construction stuck in limbo, villagers have not yet received drinking water
ग्राम पंचायत नरायनपुर ता.घुंघचाई के गांव मोहब्बतपुर में अधूरा ओवरहेड टैंक का निर्माण संवाद
घुंघचाई। पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में भी जल जीवन मिशन योजना का हाल खराब है। दो वर्ष बीतने के बाद भी कहीं ओवरहेड टैंक अधूरा तो किसी ग्राम पंचायत में पाइप लाइन नहीं पड़ सकी है। साफ-स्वच्छ पेयजल सिर्फ कागजों पर ही मुहैया कराया जा रहा है। भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के लिए परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नरायनपुर ता.घुंघचाई में पानी की टंकी का निर्माण दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। इस ग्राम पंचायत में नरायनपुर ता.घुंघचाई, मोहब्बतपुर और जनकापुर गांव आते हैं। पांच हजार से अधिक आबादी है। विश्वराज एनवायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड संस्था की ओर से कराया जा रहा ओवरहेड टैंक का निर्माण अब तक अधूरा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण पूरा होने में अभी छह माह का समय लग सकता है। तीनों गांवों में पानी आपूर्ति के लिए प्रत्येक घर में पाइप लाइन तो बिछा दी गई है, मगर टोंटियां सूखी हैं। पाइप लाइन डालने के नाम पर खोदी गईं सड़कों का निर्माण भी नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पंचायतों में अधूरा है निर्माण
ग्राम पंचायत दिलावरपुर में जल जीवन मिशन का काम अधूरा है। कबीरपुर कसगंजा में आठ महीने से ओवरहेड टैंक का निर्माण ठप है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। मटैहना कॉलोनी में केवल बाउंड्रीवॉल ही बन पाई है। कई अन्य पंचायतों में भी ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा है।

---पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोदकर छोड़ दी गईं हैं सड़कें-----

पानी की टंकी का निर्माण अधूरा है। पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जल्द ही इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो बरसात में और ज्यादा दिक्कत होगी।- हरिओम

पंचायत में अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। एक साल से टंकी बन रही है। मगर निर्माण पूरा नहीं हो सका है। ठेकेदार सड़कों को खोद कर चला गया। - शांति स्वरूप

कसगंजा में पानी की टंकी का निर्माण आठ महीने से ठप पड़ा है। इससे योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जल्द ही टंकी का निर्माण पूरा कराया जाए।- अखिलेश कुमार

ग्राम पंचायत नरायनपुर ता.घुंघचाई के गांव मोहब्बतपुर में अधूरा ओवरहेड टैंक का निर्माण संवाद

ग्राम पंचायत नरायनपुर ता.घुंघचाई के गांव मोहब्बतपुर में अधूरा ओवरहेड टैंक का निर्माण संवाद

ग्राम पंचायत नरायनपुर ता.घुंघचाई के गांव मोहब्बतपुर में अधूरा ओवरहेड टैंक का निर्माण संवाद

ग्राम पंचायत नरायनपुर ता.घुंघचाई के गांव मोहब्बतपुर में अधूरा ओवरहेड टैंक का निर्माण संवाद

ग्राम पंचायत नरायनपुर ता.घुंघचाई के गांव मोहब्बतपुर में अधूरा ओवरहेड टैंक का निर्माण संवाद

ग्राम पंचायत नरायनपुर ता.घुंघचाई के गांव मोहब्बतपुर में अधूरा ओवरहेड टैंक का निर्माण संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed