फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of water tanks in three villages has been incomplete for four years, villagers are upset

Pilibhit News: चार साल से अधूरा पड़ा तीन गांवों में पानी टंकी का निर्माण, ग्रामीण परेशान

Sat, 22 Feb 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 22 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Construction of water tanks in three villages has been incomplete for four years, villagers are upset
ग्राम पंचायत भगौतीपुर में निर्माणाधीन टंकी का ठप पड़ा काम। संवाद
दियोरिया। हर घर जल पहुंचने के केंद्र सरकार के प्रयासों पर जिम्मेदार पानी फेर रहे हैं। दियोरिया क्षेत्र में तीन गांव ऐसे हैं जहां चार साल बीतने के बाद पानी की टंकी का कार्य अधूरा पड़ा है। एक साल से काम ठप है। ग्रामीण सुविधा के बजाय परेशानी का सामना करने पर मजबूर हैं। जिम्मेदार पूरी तरह से अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की स्वच्छ जल ग्रामीण पेयजल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया गया। कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था निभा रही, जबकि निगरानी की जिम्मेदारी जल निगम के अफसरों पर है। लेकिन कार्य में मनमानी हावी है। कई जगहों पर कार्य अधूरे पड़े हैं। इसमें दियोरिया क्षेत्र के सनगवां, भगौतीपुर, जमुनिया महुआ गांव भी शामिल है। इन गांवों में वर्ष 2021 में योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि चार साल बीतने के बाद भी पानी की टंकी का निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन

कई बार शिकायत की गई, लेकिन फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा पानी पहुंचने के लिए गांव में पाइपलाइन डालने के नाम पर जगह-जगह खोदाई का कार्य किया गया। गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि तीन गांवों में करीब पांच हजार की आबादी है। योजना का लाभ न मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बजट के अभाव में काम बंद पड़ा है। अक्तूबर 2024 तक के बिल का भुगतान नहीं हो सका है। बजट जारी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। रामवीर सिह चौहान, डिप्टी प्रोजेक्टर मैनेजर, पीएनसी इन्फ्राटेक

000
पानी की टंकी के निर्माण कार्य के लिए बाहर से फोरमैन बुलाए गए हैं। उनके आते ही इस महीने के अंत तक निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा। - सर्वेश, जेई जल निगम

ग्राम पंचायत भगौतीपुर में निर्माणाधीन टंकी का ठप पड़ा काम। संवाद

ग्राम पंचायत भगौतीपुर में निर्माणाधीन टंकी का ठप पड़ा काम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed