फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of the One-Stop Centre in Puranpur stalled due to a lack of funds.

Pilibhit News: बजट के अभाव में पूरनपुर में बनने वाले वन स्टाॅप सेंटर का निर्माण कार्य अटका

Tue, 07 Jul 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of the One-Stop Centre in Puranpur stalled due to a lack of funds.
पीलीभीत। बजट के अभाव में पूरनपुर तहसील क्षेत्र में वन स्टाॅप सेंटर का अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। शासन से मिली मंजूरी के बाद पूरनपुर के महिला अस्पताल में इसको बनवाए जाने का निर्णय लिया गया था, जिससे पूरनपुर क्षेत्र के शारदा पार रहने वाली आबादी को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

शहर के जिला अस्पताल परिसर में महिला कल्याण विभाग की ओर से वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में करीब पांच लाख की आबादी है।
विज्ञापन

इसमें करीब एक लाख की आबादी शारदा के पार है। पूरनपुर क्षेत्र की आबादी के लिए विभागीय स्तर से इसके निर्माण कार्य के लिए पत्राचार किया गया। विभागीय स्तर से हुए पत्राचार के बाद यहां पर जगह का चयन कर निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पूरनपुर के महिला अस्पताल में करीब 300 वर्गगज की जमीन का चयन कर लिया गया। चयन करने के बाद विभागीय अफसरों को भी पत्राचार किया गया, लेकिन करीब दो माह से अधिक बीत जाने के बाद भी शासन स्तर से बजट जारी न हो पाने के कारण इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।

वहीं बारिश का मौसम भी शुरू हो गया है। अब इसका निर्माण कार्य और भी प्रभावित होगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि जगह मिल गई है, लेकिन अभी बजट न मिल पाने के कारण इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बजट मिलते ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed