{"_id":"6add047c7633d83b9d003723","slug":"construction-of-eight-cc-roads-in-the-city-started-with-rs-15-million-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-171862-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सवा करोड़ से शहर के आठ सीसी मार्गों का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सवा करोड़ से शहर के आठ सीसी मार्गों का निर्माण कार्य शुरू
Sun, 25 Oct 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
शहर के अशोक कॉलोनी में सीसी मार्ग को निर्माण करते राजमिस्त्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एक बार फिर शहर में नगर पालिका की ओर से वार्डों की मुख्य गलियों से लेकर मार्गों के जर्जर स्थिति को सुधारने की योजना बनाई गई है। इसके लिए शहर में आठ मार्ग तक को चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इन मार्गों के कायाकल्प के लिए नगर पालिका लगभग सवा करोड़ की धनराशि खर्च करेगी।
शहर के चौराहों के साथ ही शहर के कुछ मार्ग जो काफी लंबे समय से जर्जर पड़े थे, उन मार्गों को नए सीसी मार्ग में तब्दील करने के लिए नगर पालिका ने चिह्नित किया है। इसमें मोहल्ला देशनगर में दशवां स्थल का मार्ग (1.74) लाख, जय टॉकीज से अनुराग सीमेंट (7.50) लाख, सिविल लाइन साउथ में एक होटल से डॉ. नीरज जायसवाल तक (2.80) लाख, मुस्तफा अहमद के मकान से कमल किशोर के मकान तक सीसी मार्ग (15.10) लाख, वार्ड नंबर 14 में हनुमान मंदिर से पुलिया की ओर सीसी मार्ग (6.12) लाख, मोहल्ला तुलाराम में नैनसी जयदुर्गे नमकीन से न्यू ज्योति व निर्मल एजेंसी की ओर सीसी सड़क व नाली निर्माण (8.62) लाख व मोहल्ला खकरा में (84.84) लाख का सीसी मार्ग व अशोक कॉलोनी का हाईवे गेट से स्टेडियम मार्ग गेट तक सड़क निर्माण को शामिल किया गया है।
नगर पालिका की ओर से इन सभी मार्गों पर निर्माण को शुरू किया गया है, कुछ मार्गों पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि सभी मार्गों पर कार्य चल रहा है कुछ कार्य पूरे हो गए हैं। दिवाली से पहले यह सभी मार्गों पर कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।