{"_id":"66edb399e750f06d230a664d","slug":"construction-of-drain-started-at-idgah-crossing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122746-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ईदगाह चौराहे पर शुरू हुआ नाले का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ईदगाह चौराहे पर शुरू हुआ नाले का निर्माण
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के ईदगाह चौराहे के पास बनाया जा रहा नाला। संवाद
Link Copied
बीसलपुर। ईदगाह चौराहे के पास शुक्रवार से नाला निर्माण शुरू हो गया, इससे मोहल्ले वालों ने काफी राहत महसूस की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों ने लगभग दो वर्ष पूर्व ईदगाह चौराहे से बस स्टैंड चौराहे तक की सड़क का काफी हिस्सा चौड़ीकरण की जद में शामिल किया था। अधिकारियों ने सीमांकन करते हुए सड़क के किनारे काफी चौड़ा कच्चा नाला खोदवा दिया था, लेकिन अब तक नाले को पक्का नहीं कराया था। इससे जल निकास की समस्या के साथ दुकानदारों और भवन स्वामियों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही थी।
नाला खुला होने के कारण दुकानों पर ग्राहक भी नहीं पहुंच रहे थे। अमर उजाला ने 19 सितंबर को पृष्ठ संख्या दो पर ईदगाह चौराहे के पास नाला पक्का न होने से लोग परेशान शीर्षक से सचित्र समाचार प्रकाशित किया। समाचार पढ़ने के बाद हरकत में आए राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अधिकारियों ने शुक्रवार से कच्चे नाले को पक्का करवाना शुरू कर दिया। इससे मोहल्ले वालों ने काफी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।