फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of culverts cut by floods starts after one and a half year, traffic will become easier

Pilibhit News: डेढ़ साल बाद बाढ़ से कटी पुलियों का निर्माण शुरू, आवागमन होगा सुगम

Sat, 07 Feb 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of culverts cut by floods starts after one and a half year, traffic will become easier
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया गांव के पास कटी पुलिया का शुरू हुआ निर्माण। संवाद
पीलीभीत। भारत-नेपाल सीमा को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बाढ़ से कटी और जर्जर पांच पुलियों का करीब छह करोड़ की लागत से निर्माण शुरू करा दिया गया है। इससे न सिर्फ क्षेत्रीय लोगों बल्कि पीटीआर आने वाले सैलानियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग करीब 30 किलोमीटर लंबा है। यह मार्ग भारत नेपाल सीमा के अलावा पीटीआर के प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच को भी जोड़ता है। वर्ष 2024 के जुलाई माह में आई बाढ़ से इस मार्ग की हालत खराब हो गई थी। तीन पुलियां पूरी तरह कट गई थीं, जबकि दो अन्य पुलिया जर्जर हो गई थीं। करीब दो माह तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा था। लोक निर्माण विभाग की ओर से अस्थाई कार्य कराकर आवागमन तो शुरू करा दिया गया था, लेकिन जोखिम फिर भी बरकरार था। आए दिन हादसे भी हो रहे थे। करीब डेढ़ वर्ष से अधिक समय से मार्ग की स्थिति खराब है। क्षेत्रीय लोगों की ओर पुलियों की मरम्मत की मांग की जा रही थी। जन-प्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जा रहा था।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी
तमाम प्रयासों के बाद पिछले शासन ने दिसंबर में इस मार्ग की कटी और जर्जर पुलियों की मरम्मत को मंजूरी दी थी। इसके लिए करीब छह करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फरवरी माह के पहले सप्ताह में पुलियों का कार्य शुरू करा दिया गया। विभाग की ओर से पहले जमुनिया गांव के पास कटी पुलियों के निर्माण के प्रयास शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर होगा सफर का जोखिम
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर रोजाना पांच से छह हजार लोगों की आवाजाही होती है। छोटे-बड़े करीब एक हजार वाहन गुजरते हैं। इसमें सीमावर्ती क्षेत्र के लोग भी शामिल रहते हैं। कोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य जरूरतों के लिए अधिकांश लोगों को इसी मार्ग से होकर मुख्यालय तक आना जाना होता है। वहीं करीब सात माह तक चलने वाले पर्यटन सत्र के दौरान अधिकांश सैलानी भी इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में पुलियों के बन जाने से आमजन के साथ सैलानियोंं को भी राहत मिल सकेगी। संवाद

-----
डगा और कलीनगर पुल पर दुश्वारियां बरकरार
इस मार्ग पर पड़ने वाले हरदोई ब्रांच नहर के कलीनगर पुल की दुश्वारियां फिलहाल कम नहीं हो सकी हैं। करीब एक साल से दरारें पड़ने के बाद पुल पर यातायात पूरी तरह बंद हैं। इसके पास ही डगा पुल भी बंद किया गया है। दोनों का प्रस्ताव शासन में लंबित है। ऐसे में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed