फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of bridge started on Brahmachari Ghat for bathing on Kartik Purnima

Pilibhit News: ब्रह्मचारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए बनने लगा पुल

Sat, 25 Nov 2023 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Construction of bridge started on Brahmachari Ghat for bathing on Kartik Purnima
ब्रहमचारी घाट पर निरीक्षण करते अ​धिकारी ।
पीलीभीत। ब्रह्मचारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लकड़ी का अस्थायी पुल बनाने के निर्देश जिला पंचायत प्रशासन को दिए थे। लकड़ी के पुल की मजबूती को लेकर संशय होने पर अब रेत की बोरियां लगाकर पुल बनाया जा रहा है। इसमें नदी की धार के ऊपर दस फिट तक पटले डाले जाएंगे।
विज्ञापन

27 नवंबर को ब्रह्मचारी घाट पर होने वाले कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला पंचायत प्रशासन को वहां पर लकड़ी का पुल बनाने को कहा था। निर्देश के तहत बृहस्पतिवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता उदय नरायन ने अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्नान वाले क्षेत्र में मिट्टी धंस रही थी। ऐसे में लकड़ी के पुल को लेकर असुरक्षा महसूस की गई थी। अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से अब घाट पर रेत की बोरियों को नदी की धार के दोनों ओर से लगाकर पुल बनवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बीच में करीब दस फुट धार के लिए छोड़ा जाएगा। उसके ऊपर पटला डालकर आवाजाही संभव हो सकेगी। मेला नदी के दोनों ओर लगेगा। पुल की चौड़ाई चार मीटर रखी जा रही है। इसमें एक ओर से जाना और दूसरी ओर से लौटना होगा। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार तक काम पूरा हो जाएगा। घाट तक आने के लिए भी रास्ते को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल बनने के बाद पालिका लगाएगी बेरिकेडिंग
घाट पर अस्थायी पुल बनने के बाद नगर पालिका की ओर से बेरिकेडिंग कराई जाएगी। वहीं पर कपड़े बदलने के लिए महिलाओं के लिए अलग से कक्ष बनाया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने प्रभारी ईओ को सभी कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

ब्रहमचारी घाट पर निरीक्षण करते अधिकारी ।

ब्रहमचारी घाट पर निरीक्षण करते अधिकारी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed