फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction of 24 RRC centers hangs in balance due to non-availability of land

Pilibhit News: जमीन न मिलने से अधर में लटका 24 आरआरसी केंद्रों का निर्माण

Thu, 25 Jul 2024 04:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Construction of 24 RRC centers hangs in balance due to non-availability of land
आरआरसी केंद्र।फाइल फोटो
पीलीभीत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का निर्माण कराया जाना है। जिले की 24 ग्राम पंचायतों में इसके लिए जमीन ही उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में काम अधर में लटका हुआ है। जमीन के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम से पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए जिले की ग्राम पंचायतों में काम चल रहा। ओडीएफ प्लस के लिए कूड़ा वाहनों के साथ ही आरआरसी केंद्रों का भी निर्माण किया जा रहा है। अभी तक जिले की 24 ग्राम पंचायतों में केंद्र निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

जमीन उपलब्ध कराने के लिए अब संबंधित तहसील के एसडीएम से पत्राचार किया गया है। एसडीएम को जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आरआरसी केंद्र के लिए गांवों में जमीन को उपलब्ध नहीं है। इससे काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।इन गांवों में नहीं मिल पा रही जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकतिया, बगनेरा- बगनेरी, अमखेड़ा लखनऊ, देवीपुर, नाथ पसियापुर, गोनेरा, गौनेरीदान, निजामदांडी, सरौरी, मरौरी मुस्तकिल, मोहनपुर, करोड़, हरैया उर्फ हरकिशनापुर, शिकरहना, ढकिया केसरपुर, महादेव माती, मनहरिया, गोरा, धरमंगदपुर, लोधीपुर, टांडा गुलाबराय, लाह, सबलपुर खास, अभयपुर शाहगढ़ में जमीन नहीं मिल पा रही है। जिन 24 गांवों में जमीन नहीं मिल रही है। वहां तहसील प्रशासन की ओर से दान में भी जमीन ली जा सकती है।



वर्जन

अमरिया, पूरनपुर, मरौरी, ललौरीखेड़ा और बरखेड़ा ब्लॉक के 24 गांवों में आरआरसी केंद्र के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। इसके चलते काम नहीं हो पा रहा है। संबंधित एसडीएम को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गई है।- सतीश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed