फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Construction in September, business started in November, people will get employment

Pilibhit News: सितंबर में निर्माण, नवंबर में शुरू हुआ व्यापार, लोगों को मिलेगा रोजगार

Mon, 19 Feb 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Construction in September, business started in November, people will get employment
शहर के एक होटल में आयोजित ग्राउंड भूमि पूजन कार्यक्रम में लगाये गये स्टॉल । संवाद
पीलीभीत। जिले में ललौरीखेड़ा में बैटरी उत्पादन प्लांट शुरू हो गया है। करीब पांच करोड़ रुपये के निवेश वाले प्रोजेक्ट ने भूमि पूजन समारोह में अपना स्टॉल लगाया। बताया कि प्लांट सितंबर में शुरू हो गया था। नवंबर में मार्केटिंग शुरू की गई। मौजूदा समय में 25 से 30 लोग प्लांट में काम कर रहे हैं। जैसे- जैसे काम बढ़ेगा अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

इंस्वेटर्स समिट के समय एडोर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से निवेश के बाद बैटरी प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। डायरेक्टर शांतनु ने बताया कि ललौरीखेेड़ा के पास प्लांट लगाया गया। सितंबर में बैटरी का निर्माण शुरू हो गया। नवंबर से इसकी मार्केटिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के अलावा पड़ोसी जिलों और अन्य प्रांतों तक काम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्लांट में इन्वर्टर, ई-रिक्शा, छोटी बैटरी का निर्माण हो रहा है। डिमांड के अनुसार प्रतिदिन 50 से 100 बैटरी बनाई जा रहीं हैं। कार्यक्रम में जीके फार्मा-बीसलपुर का स्टॉल भी लगा था। यह काम 1996 से चल रहा है। अब इसका विस्तार किया गया है। इसके अलावा स्कूलों में प्रयोग की जाने वाली चॉक भी बनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed