फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Connected to Pilibhit through flute and touched the hearts of Muslim voters

बांसुरी के जरिये पीलीभीत से जुड़े और मुस्लिम वोटरों का दिल भी छुआ

Fri, 31 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Connected to Pilibhit through flute and touched the hearts of Muslim voters
मुख्यमंत्री को बांसुरी भेंट करते शहर विधायक संजय सिंह गंगवार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। मुख्यमंत्री की जन विश्वास यात्रा की जनसभा में कहने को मुस्लिमों की संख्या बहुत कम दिखी लेकिन बांसुरी का जिक्र करके सीएम ने न केवल मुस्लिमों के दिलों को छुआ, बल्कि खुद को पीलीभीत से भी जोड़ा। उन्होंने बांसुरी को देश दुनिया में पीलीभीत की पहचान बताया। यह भी कहा कि एक जिला एक उद्योग योजना के तहत बांसुरी उद्योग को एक नई ऊंचाई तक ले जाने का काम सरकार कर रही है।
विज्ञापन

जिले में बांसुरी उद्योग की बात करें तो ज्यादातर मुस्लिम परिवारों का पुश्तैनी काम है। दादा-परदादा की परंपरा आज भी चली आ रही है। साल का करोड़ों का टर्नओवर वाला यह उद्योग अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है, लेकिन एक जिला एक उत्पाद योजना और पिछले कुछ दिनों से चाहे वो बांसुरी महोत्सव हो या बांसुरी चौराहा जिले की पहचान एक बार फिर बांसुरी नगरी के रूप में स्थापित करने लगा है। पिछले दिनों दुनिया की सबसे लंबी बजाने योग्य बांसुरी जिले में ही तैयार हुई जिसको बनाने वाला एक मुस्लिम युवा रईस अहमद है। इसके बाद जिले में बांसुरी उद्योग को संजीवनी मिली है। एक हजार से ज्यादा लोग इस उद्योग से जुड़े हैं। सरकार मुस्लिम वर्ग को भी जोड़ रही है और उनसे जुड़े उद्योग धंधों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंच पर सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने सीएम को एक सुंदर बांसुरी भेंट की जिसके बाद उन्होंने कहा कि बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण बजाते थे। आज मुरली से दुनिया भर में पीलीभीत की पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के उद्योग बढ़ने से युवाओं के लिए रोजगार के साधन भी पैदा होते हैं।
विज्ञापन

योगी जी को सुनने आए हैं...
सभा में कुछ मुस्लिम लोग भी नजर आए। वह आसपास के गांव से ऑटो या निजी वाहन से आए थे। करीब साठ साल के नफीस से जब पूछा तो उनका कहना था कि बस योगीजी को सुनने आए हैं। सरकार की योजनाओं की तारीफ भी की। बोले कि उनके गांव के बीस से ज्यादा लोग मुख्यमंत्री का भाषण सुनने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजनाओं से जिले का होगा विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की परियोजनाओं से जिले का विकास तेजी से होगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज से लेकर गोमती उद्गम तक कई योजनाएं इसमें शामिल हैं। सड़के बनने से किसानों का विकास होगा। मेडिकल कॉलेज खुलने से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed