{"_id":"573371194f1c1b932f919c37","slug":"congressmen-celebrated-by-distributing-sweets-jsr","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मिठाई खिलाते लोग।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार के बहुमत हासिल करने पर कांग्रेसियों ने जमकर जश्र मनाया। कई जगह उन्होंने मिठाई बांटी।
शहर कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को शहर के लाल रोड पर कांग्रेसियों ने उत्तराखंड में हरीश रावत की दोबारा ताजपोशी पर आतिशबाजी कर जश्र मनाया और मिठाई बांटी। इस दौरान शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार की वापसी केंद्र सरकार के मुंह पर तमाचा है। भाजपा के विजय वर्गीय, श्याम जाजू, अमित शाह आदि नेताओं ने कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार गिराने को जो घिनौना कृत्य किया है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने मोदी सरकार की तानाशाही की पोल खोल दी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्निहोत्री ने भी केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। इस मौके पर अशोक सिंह, रफीक, मोहम्मद लईक, इजहार मलिक, सरताज, इकबाल, मुमताज, अजीम, नरेश शुक्ला, अलीम, असलम अंसारी, रफीक अहमद अंसारी, महमूद आलम अंसारी आदि मौजूद रहे। इधर, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुनेंद्रपाल सिंह और लखवीर सिंह लक्खा के नेतृत्व में अशोक कॉलोनी में मिठाई बांटकर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। इस मौके पर उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल वर्मा, शुभम शर्मा, रोहित सिंह, अंचल शुक्ला, डॉ. अभिनव गंगवार, वासुदेव अवस्थी, नंदकिशोर, नीशू सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।