फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   congressman protest for state president

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग..कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर दिया धरना

Thu, 28 May 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
congressman protest for state president
पीलीभीत। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी का विरोध और रिहाई की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर धरना दिया। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सभी अलग-अलग स्थानों पर धरने पर बैठे। एक जगह पर भीड़ इकट्ठा नहीं की गई। कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव के माध्यम से विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

छतरी चौराहा के पास पार्टी कार्यालय पर उपवास और धरना दे रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फर्जी मुकदमे में प्रदेश अध्यक्ष को जेल भिजवाया है। सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। जल्द रिहाई और मुकदमा निरस्त करने की मांग की। ऐसा न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। इसका राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया। मुनेंद्र पाल सक्सेना, वासुदेव ठाकुर, नवीन सक्सेना आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
विज्ञापन

बीसलपुर। कांग्रेस कार्यकर्ता नवीन सक्सेना, राजेश शुक्ला, अयानखान, आशिक अली और अमित मोहन मिश्रा समेत कई कार्यकर्ताओं ने उपवास और धरना दिया।
पूरनपुर में पूर्व विधायक धरने पर
पूरनपुर। कांग्रेस नेता एंव पूर्व विधायक अरशद खां ने काली पट्टी बांधकर अपने आवास में उपवास रखकर धरना दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई न होने पर सड़कों पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम सागर, विकास सागर, मनोज सागर ने भी अपने आवास में उपवास और धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed