फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   congress party internal war

कांग्रेस में मची खींचतान, नए फ्रंटल संगठन को लेकर घमासान

Sat, 22 Aug 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
congress party internal war
पीलीभीत। लंबे समय से वजूद की तलाश में जुटी कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हाईकमान चाहे जितने जतन कर ले, मगर जनपद स्तर पर गुटबाजी से पार्टी का पीछा नहीं छूट रहा। शहर और जिला कमेटी के बीच चली आ रही खींचतान नगर अध्यक्ष बदलने पर भी नहीं थमी। अब ‘राहुल प्रियंका गांधी सेना’ के नाम से बने नए संगठन को लेकर दोनों गुटों में मामला गरमा गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी होना कोई नई बात नहीं है। अभी तक जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और पूर्व शहर अध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी की टीम अलग कार्यक्रम करके पार्टी के अंदर की खींचतान को उजागर कर रही थी। पिछले दिनों शहर अध्यक्ष पद पर चब्बा गुट के मुनेंद्र पाल सक्सेना को जिम्मेदारी मिल गई। तब कयास लगाए जा रहे थे कि अब कांग्रेस में दो गुट नहीं रहेंगे। मगर तीन दिन पहले ‘राहुल प्रियंका गांधी सेना’ नाम से पार्टी में नया फ्रंटल संगठन सामने आ गया। इस संगठन में अधिकांश लोग वही हैं जो अब तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विरोध में दूसरे गुट में थे। नतीजतन एक बार फिर दोनों के प्रदर्शन या धरना अलग-अलग होना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को यूरिया को लेकर हुए धरना प्रदर्शन भी दोनों संगठनों ने अलग-अलग विरोध किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बोले... ऐसा कोई फ्रंटल संगठन कांग्रेस का हिस्सा नहीं
जिलाध्यक्ष कांग्रेस हरप्रीत सिंह चब्बा का कहना है कि ‘राहुल प्रियंका गांधी सेना’ नामक संगठन का कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश हाईकमान से जो हमें लिस्ट मिली है, उसमें भी इस नाम का कोई संगठन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कांग्रेस का ही है संगठन, दो साल से चल रहा’
राहुल प्रियंका गांधी सेना के जिलाध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी का कहना है कि उनका संगठन कांग्रेस का ही अंग है। दो साल से अन्य प्रदेशों में भी यह चल रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में कार्यकारिणी काम कर रही है। यह संगठन उपेक्षा का शिकार हुए पुराने कांग्रेसियों को शामिल करके उनके अनुभवों से पार्टी को मजबूत करने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed