फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Congress Government Performance Against

कांग्रेसियों का सरकार के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 18 Jan 2016 10:55 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 18 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Congress Government Performance Against
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया और मंडलायुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसा र कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को तहसील परिसर में जमा हुए और पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। पौन घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नन्हे लाल को दिया। ज्ञापन में राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य, कृषि संकाय खुलवाने, बिलसंडा रोड पर कटना नदी का नया पुल बनवाने, शाहजहांपुर रोड पर परिवहन निगम की लोहिया बसें चलवाने, तालाबों को पाटकर कराए जा रहे अवैध भवन निर्माण को रुकवाने और बरेली के पास बाईपास पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांगें शामिल की गई हैं। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस के जिला महामंत्री नीरज वैश्य, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला सचिव केएल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष संजय रस्तोगी, ब्लाक अध्यक्ष छत्रपाल गंगवार, अजय राठौर, धर्मपाल कश्यप, राकेश कश्यप, राजेंद्र गंगवार, अमित रस्तोगी और स्वप्निल कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन


प्रधान के विरोध में प्रदर्शन
बीसलपुर। गांव मुसेली के तमाम लोग सोमवार को तहसील परिसर में जमा हुए और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नवनिर्वाचित प्रधान ने शपथ ग्रहण करते ही बेवजह विवाद पैदा करना शुरू दिए हैं, जिससे शांति भंग होने के आसार बन गए हैं। प्रदर्शनकारी मामले की जांच कराने और ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग कर रहे थे। आधा घंटे तक प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस मौके पर लल्लू शाह, नन्हे शाह, बुंदा शाह, लियाकत शाह, खान बहादुर, लाल शाह, रामासरे लाल और अफसर शाह समेत तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटेदार के विरोध में किया प्रदर्शन
बीसलपुर। गांव कंधरापुर के लोगों ने कोटेदार पर राशन सामग्री की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गांव वाले सोमवार को तहसील परिसर में जमा हुए। उन्होंने हाथों में राशन कार्ड लेकर कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कोटेदार राशन सामग्री की कालाबाजारी कर लेता है। दुकान भी नहीं खोलता है। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करता है। आधा घंटे तक प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर सोहन लाल, बेचेेलाल, महेंद्र पाल, दामोदर दास, हेमा देवी, रामदयाल, बाबूराम, देवी दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed