फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Complete up to 20 construction of toilets

20 तक पूरा करें शौचालयों का निर्माण

Fri, 28 Apr 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 28 Apr 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
 जिले को ओडीएफ बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों की डीपीआरओ ने समीक्षा की। इसमें 5046 शौचालयों के सापेक्ष मात्र 410 पर ही काम शुरू होना पाया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए 20 मई तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है। इसके तहत पिछले दिनों चिन्हित हुए गांव में शौचालय बनाने का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार को डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने दो चरणों में सभी आठों ब्लाकों की समीक्षा की। जिला समन्वयक, पंचायत, खंड प्रेरक एवं डाटा एंट्री आपरेटरों के साथ हुई समीक्षा बैठक में ब्लाकों में लक्ष्य के अनुरूप शौचालयों का निर्माण नहीं होना पाया गया। करीब 15 दिन पूर्व 5046 शौचालय निर्माण को धनराशि ब्लाकों को आंवटित की गई थी जिसमें मात्र 410 पर ही काम शुरू हो सका है। इन पर 210 राज मिस्त्री काम कर रहे हैं। इस पर डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत एवं खंड प्रेरकों को 20 मई तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने कहा कि शौचालय निर्माण एवं इससे जुड़े कार्यों की अब प्रत्येक शनिवार को समीक्षा की जाएगी। शौचालय निर्माण की समीक्षा के अलावा ओडीएफ बनाने को गठित सीएलटीएस टीम की गतिविधियों एक मई से गांव गांव शुरू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला समन्वयक हेमेंद्र कुमार, नेहा सिंह, एडीओ पवन शुक्ला, कौशलेंद्र सिंह चौहान, रूपलाल, अरविंद वर्मा, रिजवान सहित गई लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed