फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Complaints in a timely and quality have a solution : Riaz

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक समाधन हो : रियाज

Tue, 03 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो पीलीभीत।
ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 03 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Complaints in a timely and quality have a solution : Riaz
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- तहसील दिवस में पहुंचे राज्यमंत्री, समस्याएं सुनीं
- 260 शिकायतों में मात्र 11 का हो सका निस्तारण

जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को जनसमस्याएं सुनीं गई। सदर तहसील में पहुंचे राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने समस्याएं सुनीं और शिकायतों का निस्तारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएम को शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। तीनों तहसील दिवस में 260 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मात्र 11 का निस्तारण हो सका।
मंगलवार को सुबह सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में जनसमस्याएं सुनीं गई। इस बीच करीब 11.30 बजे मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद तहसील दिवस में पहुंचे। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निस्तारण न होने के कारण फरियादी उनके कैंप कार्यालय पहुंच रहे हैं। उन्होंने डीएम से शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने एवं प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण कराने के निर्देश दिए। करीब आधा घंटा समस्याएं सुनने के बाद वह चले गए। इसके बाद डीएम व एसपी ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मात्र छह का निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में एसपी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम श्रद्धा सांडिल्यायान, सीओ सिटी निर्मल विष्ट, सीओ जगतराम जोशी, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, तहसीलदार इंद्राकांत द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि एके सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 77 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यहां सीओ राजेश्वर सिंह, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, बीडीओ सतीश पांडेय  सहित कई अधिकारी, कर्मचारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। एडीएम अजयकांत सैनी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में आईं 95 में से मात्र तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया है। तहसील दिवस का संचालन एसडीएम बीपी सिंह ने किया। इसमें एएसपी वीके वैद्य, तहसीलदार नन्हेंलाल, नायब तहसीलदार एमआर थारू सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed