फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Complaint letter submitted to DM against Pradhan

Pilibhit News: प्रधान के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र सौंपा

Tue, 07 May 2024 04:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Complaint letter submitted to DM against Pradhan
कलीनगर। ग्राम पंचायत सेल्हा के पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर बिना प्रस्ताव पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाए विकास कार्यों के नाम पर हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। शपथ पत्र के साथ डीएम को शिकायती पत्र भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेल्हा के पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र सहित डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत में अधिकतर विकास कार्यों के नाम पर राशि को ग्राम प्रधान ने बिना प्रस्ताव पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाए ही फर्जी तरीके से हड़प लिया है।
विज्ञापन

सदस्यों ने हेराफेरी में सचिव के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रधान ने विकास कार्यों में घोर अनियमितताएं बरती हैं। ऐसी स्थिति में पंचायत सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर हुए हैं। सदस्यों ने ग्राम प्रधान विधु बैरागी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए लिए सक्षम अधिकारी को आदेशित करने की मांग की है। शिकायती पत्र पर 13 ग्राम पंचायत सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed