Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Complainants arrived with grievances regarding land, waterlogging, and theft, and shared their plight.

Pilibhit News: जमीन, जलभराव और चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी, बयां किया दर्द

Sun, 22 Nov 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Complainants arrived with grievances regarding land, waterlogging, and theft, and shared their plight.
पूरनपुर। तहसील सभागार पूरनपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का सिलसिला चलता रहा। किसी ने शारदा नदी के कटान में जमीन गंवाने के बाद अब तक जमीन न मिलने का दर्द बयां किया तो किसी ने जलभराव से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद होने की समस्या उठाई। कोई दुकान पर कब्जे और पुलिस की कार्रवाई से परेशान दिखा तो कोई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने की बात कहता नजर आया। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में कुल 33 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव चंदिया हजारा के कालीपद मंडल ने अधिकारियों को बताया कि शारदा नदी के कटान में गांव के 70 से अधिक लोगों की जमीन नदी में समा गई थी। गांव पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को जमीन के बदले जमीन दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी अब तक जमीन नहीं मिली। उन्होंने बताया कि समस्या लेकर मुख्यमंत्री से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद मुख्य सचिव से मिलकर भी समस्या बताई। वहां से भी जमीन दिलाने का आश्वासन मिला, लेकिन नतीजा अब तक नहीं निकला। जमीन न मिलने से प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी और परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन

---
जलभराव से सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न
गांव खिरकिया बरगदिया के परितोष ने बड़े नाले का पानी निकासी न होने की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि नाले का पानी नहीं निकलने से खिरकिया बरगदिया, कॉलोनी नंबर छह और चंदिया हजारा के किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न है। बारिश और बाढ़ के दौरान खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो जाती हैं। कई बार अधिकारियों से नाले की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों को हर साल नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दुकान पर कब्जा, कार्रवाई के लिए लगा रहे चक्कर
मोहल्ला गनेशगंज निवासी संदीप खंडेलवाल ने बताया कि वह दिव्यांग हैं। उनकी दुकान पर गाली-गलौज करते हुए कब्जा कर लिया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की उम्मीद में उन्हें अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
--
चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही महिला
मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी कुसुमलता ने बताया कि 15 नवंबर को वह मोहल्ले की दुकान से घरेलू सामान खरीदने गई थीं। इसी दौरान घर से मोबाइल और 5200 रुपये चोरी हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्हें अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

---
डीएम ने गुणवत्तापरक निस्तारण के दिए निर्देश
समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड की जाए। राजस्व संबंधी मामलों में जहां पुलिस की जरूरत हो, वहां पुलिस को मौके पर ले जाकर समस्या का समाधान कराया जाए। जनसुनवाई और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का भी समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान दो किसानों के उत्तराधिकारियों को वरासत की खतौनियां और दैवीय आपदा पीड़ितों को प्रमाण पत्र दिए गए। एसपी सुकीर्ति माधव, एसडीएम नागेंद्र पांडेय, सीएमओ समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed