फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Competitions could not be held in Gandhi Stadium due to rain

Pilibhit News: बारिश के चलते गांधी स्टेडियम में नहीं हो सकीं प्रतियोगिताएं

Mon, 18 Sep 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 18 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Competitions could not be held in Gandhi Stadium due to rain
शहर के संतराम सरस्वती ​शिशु मंदिर में आयोजित खेलकूद में उंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती 
पीलीभीत। विद्या भारती की ओर से संचालित संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताएं बारिश की भेंट चढ़ गई। बारिश के चलते दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं गांधी स्टेडियम में नहीं हो सकी। स्कूल मैदान में ही बारिश के बीच खेल कराए गए। सोमवार को प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार के साथ प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन

संतराम शिशु मंदिर में रविवार को शिशु शिक्षा समिति के द्वारा जनपदीय टीमों की प्रदेश स्तरीय टीमों की विभिन्न खेल कूद समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें समस्त सरस्वती शिशु मंदिरों से चयनित जनपदीय टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिताएं गांधी स्टेडियम में होनी थी। रविवार को बारिश होने के कारण आयोजक खिलाडियों को वहां लेकर नहीं जा सके।
विज्ञापन

बारिश के बीच में ही स्कूल मैदान में लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। बारिश में भींगते हुए छात्रों ने इसमें प्रतिभाग किया। शाम तक प्रतियोगिता होती रही। सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ इसका समापन होगा।

शहर के संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित खेलकूद में उंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती 

शहर के संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित खेलकूद में उंची कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed