फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Compensation should be given after conducting a survey of unseasonal rain and hailstorm.

Pilibhit News: बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि का सर्वे कराकर दिया जाए मुआवजा

Thu, 19 Oct 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Compensation should be given after conducting a survey of unseasonal rain and hailstorm.
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते किसान यूनियन के कार्यकर्ता । स्रोत - किसान यूनियन
पीलीभीत। अन्नदाता किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों की धान पराली मनरेगा मजदूरों से ब्लॉक या तहसील स्तर पर चार दिन में उठाने की व्यवस्था की जाए। जिले की सभी तहसीलों में किसानों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाए। बेमौसम बरसात के कारण खेतों में खराब हुई फसलों व मंडियों में किसानों के धान की तौल न होने के कारण हुए नुकसान का सर्वे करा कर उचित मुआवजा दिया जाए।

जिले में पर्याप्त गोआश्रय स्थल होने के बाद भी छुट्टा घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ कर वहां भेजा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की धान की फसल कटने के बाद 70 प्रतिशत राइस मिलरों व आढ़तियों को औने-पौने दामों में बिक चुकी है। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर लापरवाही के कारण अब तक केवल पांच प्रतिशत ही खरीद हो सकी है। धान खरीद केंद्रों पर कम से कम प्रतिदिन तीन सौ क्विंटल खरीद हो।
विज्ञापन

इस मौके पर अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed