फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Company director cheated of crores, accused are threatening

Pilibhit News: कंपनी के निदेशक से करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपी दे रहे धमकी

Sun, 25 Feb 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Company director cheated of crores, accused are threatening
कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। एक कंपनी के निदेशक से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बरेली के राजेंद्र नगर कॉलोनी निवासी दिनेश चंद्र ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह डीबी साईं इंफ्रा प्रोजेक्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं। मेरठ कोतवाली के मोहल्ला न्यू मोहनपुरी के रहने वाले सतीश चंद्र गुप्ता, उनके पुत्रों अनुपम गुप्ता व कपिल गुप्ता से उनकी पुरानी जान पहचान है।
विज्ञापन

जून, 2018 में आरोपी उनके घर आए और कहा कि पीलीभीत नगर पालिका में अमृत योजना के तहत वाटर सप्लाई व ओवरहेड टैंक बनवाया जाना है। जिसका ठेका उन लोगों को मिलने वाला है। इसके बाद आरोपियों ने बतौर सिक्योरिटी 55 लाख रुपये जमा कराने की बात कही। दिनेश का कहना है कि उन्होंने यह राशि उन्हें देदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 दिसंबर 2018 को लिखित समझौता होने के बाद जनवरी 2019 से काम शुरू करा दिया गया। जिसका ठेका 13.3 करोड़ का हुआ। उक्त लोगों ने आठ करोड़ का भुगतान करा लिया, मगर उन्हें दो करोड़ का ही भुगतान किया। इसके बाद उनसे बिल हैंड व टेस्टिंग के लिए 50 लाख रुपये जमा कराए।
मई 2022 में इस निर्माण को पूर कर पालिका की सुपुर्दगी में दे दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने विभाग के पास सिक्योरिटी के तौर पर जमा एक करोड़ रुपये निकाल लिए। साथ ही आठ करोड़ की जीएसटी की 10 प्रतिशत राशि 80 लाख रुपये भी निकाल ली। दिनेश के अनुसार उन्होंने हिसाब करना चाहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने सतीश चंद्र व उनके दो पुत्रों अनुपम व कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed