{"_id":"65ff40763e543adc66068136","slug":"colors-played-vigorously-in-vikas-bhavan-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113844-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विकास भवन में जमकर खेला गया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विकास भवन में जमकर खेला गया रंग
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने भी रंग लगाकर दी शुभकामनाएं
पीलीभीत। विकास भवन में शनिवार को दोपहर बाद होली का उल्लास दिखा। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने जमकर रंग खेला। इसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
भोजनावकाश के दौरान विकास भवन में रंग खेला जाने लगा। जो भी सामने आया उसको रंग लगाया गया। कर्मियों ने अधिकारियों को भी उनके कार्यालय में जाकर रंग लगाया और शुभकामनाएं दी। सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने सभी को त्योहार की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई।
उधर, विश्व हिंदू परिषद ने मदन लाल की बगिया स्थित कार्यालय में होली उत्सव मनाया। ढोलक की ताल पर होली के गीत गाए। इस दौरान जिला संगठन मंत्री प्रिंस गौड़, विनय गर्ग, डीएन शर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
पूरनपुर में भी बाजार में रही खरीदारों की भीड़
पूरनपुर। होली को लेकर शनिवार को बाजार मेंं खरीदारों की भीड़ रही। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद लिया। स्टेशन चौराहा पर जाम न लगे, इसको लेकर चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा का संचालन दोपहर से ही रोक दिया गया।
शनिवार को सरकारी कार्यालय खुले, लेकिन फरियादियों और अन्य कार्यों से पहुंचने वालों की संख्या न के बराबर रही। दोपहर बाद तहसील कार्यालय, ब्लाॅक कार्यालय, सीएचसी समेत अन्य कार्यालयों में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मनाई।
पर्व को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। बाजार में जाम की स्थिति न बने, इसको लेकर ब्लाॅक चौराहा पर बैरियर लगाकर ई-रिक्शा, चार पहिया वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई। गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल ने एक फिजियोथैरेपी सेंटर पर बच्चों को गुलाल, गुब्बारे, मुखौटे आदि बांटे। रेडक्रास सोसायटी के जिला सचिव कौशलेंद्र भदौरिया ने मानसिक मंदित आश्रम पहुंचकर बच्चों को रंग, खाने का सामान बांटा।