{"_id":"571cff914f1c1b967f8b526e","slug":"collaborate-to-stop-female-feticide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सहयोग करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सहयोग करें
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने युवाओं से कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सहयोग का आह्वान किया।
शहर के खूबचंद मंदिर में रविवार को हुए समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र सिंह गंगवार ने की। चुनाव अधिकारी योगेंद्र सिंह गंगवार ने अध्यक्ष रविंद्र गंगवार, उपाध्यक्ष हरीश गंगवार, महामंत्री राजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष तेजनरायन गंगवार, उपमंत्री अरविंद गंगवार, डॉ. सीपी पटेल एवं संगठनमंत्री आशीष गंगवार को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र सिंह गंगवार ने समाज के चिकित्सक वर्ग के साथ सभी युवाओं का कन्या भ्रूण हत्या रोकने में सहयोग करने का आह्वान किया। कन्या भ्रूण हत्या से सामाजिक असंतुलन बढ़ रहा है। इसके चलते कई सामाजिक कुरीतियों को जन्म मिल रहा है। उन्होंने समाज हित में दहेज प्रथा का विरोध करने का आह्वान किया। कहा कि कुर्मी समाज वट वृक्ष के समान है। डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने कहा कि स्वजातीय बंधुओं को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ समाज हित के काम करना चाहिए। संजय गंगवार ने कहा कि कुर्मी समाज बहुत ही प्रबुद्ध समाज है। बस इसके एक कुशल नेतृत्व की आवश्यकता है। पूर्व प्राचार्य रामेश्वर दयाल गंगवार ने कहा कि संगठन की सदस्यता अधिक से अधिक होनी चाहिए। समारोह को डॉ. सुभाष गंगवार, डॉ. सुरेंद्र गंगवार, नीरज गंगवार, कृष्णपाल गंगवार, अभिषेक सिंह गोल्डी, डॉ. हरीश सचान, डॉ. डीके गंगवार ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री राजीव वर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. राममूर्ति गंगवार, डॉ. राघवेंद्र मोहन गंगवार, प्रशांत रवि, सुभाष कनौजिया, सरवन जैसवार, सीपी पटेल, महेंद्र कनौजिया, सुरेश गंगवार, शशिकांत कटियार, तेनरायन गंगवार, आशीष गंगवार, उमेश गंगवार, सीपी गंगवार, सतीश गंगवार, श्यामलाल गंगवार, अनुराग गंगवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।