फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cold tormented in the morning and evening, relief came from the bright sunshine during the day

Pilibhit News: सुबह शाम ठंड ने सताया, दिन में खिली धूप से मिली राहत

Fri, 29 Nov 2024 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cold tormented in the morning and evening, relief came from the bright sunshine during the day
पीलीभीत में बृहस्पतिवार को आसमान में सुबह से ही धूप ​खिली रही।संवाद
पीलीभीत। शहर में बृहस्पतिवार को मौसम के मिजाज में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को सताया। वहीं दिन में खिली धूप से राहत भी मिली। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को तापमान में मामूली बदलाव हुआ।
विज्ञापन

नवंबर माह का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में ठंड दिनों दिन बढ़ने की उम्मीद है। जिले में दीपावली के बाद से मौसम में बदलाव होना शुरू हुआ। एक सप्ताह पूर्व से सुबह और शाम में ठंड का अहसास बढ़ गया। दो दिन से सुबह के समय कोहरा भी देखा जा रहा है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह कोहरे के बाद दिन भर धूप खिली रही। शाम होते ही मौसम फिर ठंडा हो गया।
विज्ञापन

लोग गर्म कपड़ें पहनकर ही घरों से निकले। ठंड के चलते शाम सात बजे के बाद शहर की सड़कों पर आवाजाही भी कम दिखी। डॉ एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 10. 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 24.7 व न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बताया कि ठंड में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed