{"_id":"67041398e15697b2c60cf0e3","slug":"cold-in-the-morning-and-evening-people-are-getting-affected-by-fever-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-123647-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सुबह-शाम की सर्दी... लोग आ रहे बुखार की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सुबह-शाम की सर्दी... लोग आ रहे बुखार की चपेट में
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में दवा वितरण कक्ष पर लगी लंबी लाइन।संवाद
पीलीभीत। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दिन में तेज धूप के चलते गर्मी तो सुबह और शाम को हो रही सर्दी से लोग बुखार की चपेट में आ रहे है। ऐसे में फिजिशियन कक्ष में रोजाना 200-250 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे है। इनमें 60-70 लोगों में बुखार की पुष्टि हो रही है।
दिन में निकल रही तेज धूप में जहां लोगों को गर्मी को एहसास हो रहा है, तो वहीं सुबह-शाम को लोगों को सर्दी महसूस हो रही है। सुबह के समय हल्की धुंध भी देखने को मिल रही है। देर रात बाइक पर चलने वाले लोगों पर सर्दी असर दिखा रही है तो बदलते मौसम में बैक्टीरिया व वायरस काफी सक्रिय हो गए हैं। जो लोगों को बुखार की चपेट में ले रहे है।
जिला अस्पताल में सोमवार को करीब 1442 नए पर्चे बने, इसके अलावा पुराने पर्चों के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। फिजिशियन कक्ष में मरीजों की ज्यादा भीड़ रही। अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी बुखार और त्वचा के थे। फिजिशियन डॉ. महावीर ने बताया कि मौसम हो रहे बदलाव के चलते लोग बुखार की चपेट में आ रहे है। ऐसे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
-
यह करें बचाव
- ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।
- सुबह-शाम घूमते समय हल्के गर्म कपड़े जरूर पहनें।
- खानपान का विशेष तौर पर ध्यान दें, हरी सब्जियां ज्यादा खाएं।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।
- बीमार होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।
- हल्का गुनगुना पानी पियें।