फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cold attack

किसानों और गरीबों के लिए आफत बनी ठंड

Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
cold attack
शहर में जगह जगह आग के सहारे बैठे दिखे लोग। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बर्फीली हवा के साथ शीतलहर ने जनपदवासियों को बेहाल कर दिया है। पिछले चार दिनों से सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। कोहरे की चादर और गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गरीबों और खेतों में काम करने वाले किसानों के सामने सर्वाधिक दिक्कत है।
विज्ञापन

लगातार पारा गिरने से ठंड बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पूरे दिन सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग घरों में कैद दिखे। आवश्यक काम पर ही बाहर निकले। इस वजह से बाजार में सन्नाटे जैसी स्थिति रही। ग्रामीण क्षेत्र में लोग ठंड से कंपकंपाते हुए खेतों में अपना काम पूरा करने में जुटे रहे। पूरे दिन बादल छाए रहे। राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को गलन भरी ठंड ने बेहाल कर दिया। कार्यालयों में भी ठंड की वजह से कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अभी आने वाले दिनों में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। बर्फीली हवा चलने से गलन अभी और भी बढ़ेगी। सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही। चौराहों पर भी भीड़ भाड़ कम रही। शहर में डीएम की सख्ती के बाद अलाव के इंतजाम कर दिए गए। मगर ग्रामीणों इलाकों में अब भी अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बरखेड़ा, न्यूरिया, जहानाबाद समेत कई इलाकों में लोग ठंड से बेहाल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed