फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Coaching teacher called on the pretext and raped the student

Pilibhit News: कोचिंग टीचर ने बहाने से बुलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म

Thu, 06 Jul 2023 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 06 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Coaching teacher called on the pretext and raped the student
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की 11वीं की छात्रा से कोचिंग टीचर ने दुष्कर्म किया। परिजनोंं को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। वह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। आरोप है कि कोचिंग के टीचर ने मार्च में छात्रा को बहाने से अपनी भाभी के घर बुलाया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन ध्वजारोहण के बाद आरोपी शिक्षक ने छात्रा को रोककर बाकी बच्चों को घर भेज दिया। इसके बाद छात्रा से छेड़छाड़ की। घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद छात्रा अपने परिजनोंं के साथ उत्तराखंड चली गई। वहां उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। थानाध्यक्ष अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कोचिंग टीचर अवधेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed