{"_id":"5749da5b4f1c1ba22c693970","slug":"cmo-team-makeup-without-getting-caught-by-the-returning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना चेकअप किए लौट रही टीम को सीएमओ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना चेकअप किए लौट रही टीम को सीएमओ ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 28 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
बच्चों का बगैर चेकअप कर लौट रही बाल स्वास्थ्य गारंटी टीम को सीएमओ ने रास्ते में पकड़ लिया। टीम के सदस्यों से नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम को सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत टीम लगाई गई है। टीम के स्कूलों और केंद्रों पर न पहुंचने की शिकायत अक्सर अफसरों को मिलती है। शुक्रवार को टीम बूंदीभूड़ गांव में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गई थी। गांव से लौट रही टीम को रास्ते में सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने रोक लिया। सीएमओ ने जब अभिलेख चेक किए। तो किसी बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं होना पाया। इस पर टीम के सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने की बात कही तो सीएमओ ने इस पर नाराजगी व्यक्त कर केंद्र खुलने की पहले से जानकारी करने को कहा। सीएमओ ने एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम को टीम की लापरवाही पर टीम सदस्यों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। साथ ही सीडीपीओ को पत्र भेजकर बंद मिल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूचना देने को कहा है।