फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CMO found dirt in CHC

Pilibhit News: सीएमओ को सीएचसी में मिली गंदगी

Fri, 13 Dec 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
CMO found dirt in CHC
पूरनपुर। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बृहस्पतिवार को पूरनपुर सीएचसी और गांव कढेरचौरा के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। सीएचसी में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। स्कूल के निरीक्षण में आंगनबाड़ी गैरहाजिर मिलीं। आंगनबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर विभाग को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि सीएचसी में जगह-जगह गंदगी मिली। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को साफ-सफाई में सुधार कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा चिकित्सकों को समय से मौजूद रहने, मरीजों, तीमारदारों से मधुर व्यवहार करने, पूरी दवाइयां दिलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बताया कि सर्दी को लेकर मरीजों को कंबल दिलाने, ठंड का प्रकोप बढ़ने पर हीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले उन्होंने गांव कढेरचौरा स्थित प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल की प्रधानाध्यापिका और एक शिक्षिका अवकाश पर मिलीं। बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी के अक्सर गायब रहने की जानकारी पर आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं मिलीं। बताया कि आंगनबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की विभाग के अफसरों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed