फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CM Yogi Adityanath will visit Pilibhit on Friday

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री का पीलीभीत दौरा आज, वन महोत्सव में करेंगे शिरकत

Fri, 06 Oct 2023 04:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 04:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही टाइगर रिजर्व के वन्यजीव सप्ताह से संबंधित कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं, लेकिन उनके इस दौरे को राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will visit Pilibhit on Friday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीलीभीत का दौरा करेंगे। दोपहर 1:25 बजे वह हेलीकॉप्टर से वन विभाग के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां वह वन महोत्सव के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी हो गया है। वह करीब पौने दो घंटे यहां रहेंगे। बृहस्पतिवार को कमिश्नर व आईजी ने गेस्ट हाउस पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। लखनऊ से आए वन विभाग के अफसर भी दिन भर मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को 1.25 बजे मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस के नजदीक बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। 1:30 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह वन्यजीवों से संबंधित प्रदर्शनी देखेंगे। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम की कॉल और बैंक डिटेल से कई लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, बरेली-प्रयागराज के कारोबारी और करीबी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


गेस्ट हाउस के सामने के हिस्से में प्रदर्शनी लगाई गई है। स्वागत द्वार से लेकर पंडाल तक सभी भगवा रंग का है। व्यवस्थाओं को परखने के लिए कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी राकेश सिंह के अलावा डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अतुल शर्मा व वन विभाग के अफसर बृहस्पतिवार को दिन भर डटे रहे। बाइफरकेशन में कमिश्नर व आईजी ने अधिकारियों से तैयारियों के बारे में पूछा।

CM Yogi Adityanath will visit Pilibhit on Friday
मुस्तफाबाद में बनाया गया पंडाल - फोटो : अमर उजाला
पंडाल में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
सीएम योगी भले ही टाइगर रिजर्व के वन्यजीव सप्ताह से संबंधित कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं, लेकिन उनके इस दौरे को राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। शायद इसीलिए विशाल पंडाल लगाकर उसमें करीब पांच हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। मंच पर सीएम के साथ पार्टी के मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पंडाल से लेकर मुख्य मार्ग तक सीएम के आगमन को लेकर पार्टी नेताओं के होर्डिंग भी लगने लगे हैं।

मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर हुई पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग
सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बृहस्पतिवार को एसपी अतुल शर्मा और एएसपी अनिल कुमार यादव ने ड्यूटी से संबंधित पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग की। इस दौरान पूरनपुर, बीसलपुर के सीओ भी मौजूद रहे। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए।

वन राज्यमंत्री केपी मलिक भी पहुंचे मुस्तफाबाद
वन राज्यमंत्री केपी मलिक बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे मुस्तफाबाद पहुंचे। यहां तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही अफसरों से जानकारी जुटाई। सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी अफसरों से जानकारी ली। वन राज्यमंत्री मथना जपती के एक रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे।

चूका बीच भी जा सकते हैं मुख्यमंत्री
सीएम योगी आदित्य नाथ के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में भले ही उनके चूका बीच जाने का जिक्र न हो, लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री चूका बीच भी जा सकते हैं। वन राज्यमंत्री के अलावा लखनऊ से आए अफसर भी सीएम को चूका बीच ले जाने का प्रयास करेंगे। विभाग की ओर से पांच जंगल सफारी को चमकाकर मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में खड़ा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed