{"_id":"6289437858f9bf52ae3c8fbd","slug":"cloudy-it-may-rain-on-monday-tuesday-pilibhit-news-bly485678510","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाये...गर्मी से मिली कुछ राहत अब सोमवार और मंगलवार को हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाये...गर्मी से मिली कुछ राहत अब सोमवार और मंगलवार को हो सकती है बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शनिवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह से ही हल्के बादल आसमान में नजर आए। इससे पारा भी तीन डिग्री तक नीचे आया। अब सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में भीषण गर्मी से थोड़ी और राहत मिल सकती है। बुधवार के बाद से मौसम फिर तेवर दिखा सकता है।
पश्चिमी विक्षोप के चलते तराई में मौसम में बदलाव दिख रहा है। पिछले दो दिन से सूरज आग उगल रहा था। गर्म हवाओं के थपेड़े और चिलचिलाती धूप बेहाल कर रही थी, लेकिन शनिवार को इससे थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक नीचे आया और 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बदलाव दिखा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था जो शनिवार को एक डिग्री नीचे आया और 26 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि सोमवार और मंगलवार को बारिश हो सकती है। बुधवार को बादल छाए रह सकते हैं। गुरुवार से मौसम साफ रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार तक मौसम में बदलाव दिखेगा। बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना बन रही है।
- डॉ. एसएस ढाका, मौसम विशेषज्ञ