फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cloth burn on religious place

शहर की फिजा खराब करने की कोशिश, धार्मिक स्थल में जलाएं वस्त्र

Fri, 18 Feb 2022 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
cloth burn on religious place
पीलीभीत। वृद्धाश्रम आश्रम पास एक धार्मिक स्थल पर बुधवार को पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब सभी लोग अपने घर चले गए तब इसी दौरान किसी ने धार्मिक स्थल पर पूजन सामग्री और वस्त्र जला दिए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रामचंद्र पुरम कॉलोनी में बरहा रोड किनारे एक धार्मिक स्थल है। बुधवार को धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। इसी दौरान रात में किसी ने धार्मिक स्थल के एक कोने में पूजन सामग्री, धार्मिक वस्त्र और अन्य सामन को किसी ने जला दिया। सुबह जब लोगों के जानकारी हुई, तो हंगामा शुरू हो गया। इसी सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने सतर्कता से मामला तूल नहीं पकड़ा पाया था। इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जली हुई सामग्री अपने कब्जे में ली। मामले की जानकारी सीओ सिटी सुनील दत्त को दी गई। सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की और धैर्य बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने नरदेव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कराई जा रही है। जो भी सामने आएगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed