फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Closed four schools, three Instructor And two teachers were found absent

चार स्कूल बंद, तीन अनुदेशक और दो शिक्षक मिले गैरहाजिर

Sat, 07 May 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 07 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 एबीआरसी वासुदेव यादव, ओमप्रकाश, देवेश कुमार और रईस अहमद को निरीक्षण में बिहारीपुर, कंबोजनगर का जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी स्कूल, पिपरिया करम का जूनियर हाईस्कूल निरीक्षण में बंद मिला। तीन अनुदेशक और दो सहायक अध्यापक गैरहाजिर मिले। अधिकारियों ने कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है।  
विज्ञापन

एबीआरसी वासुदेव यादव ने बताया कि उन्होंने लालपुर, बिहारीपुर, बैजूनगर के स्कूलों का निरीक्षण किया। बिहारीपुर जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक कन्हैया लाल, शवाना बी गैरहाजिर मिली। निरीक्षण के समय अनुदेशक नीतू सिंह पहुंचीं। एबीआरसी ओमप्रकाश ने शिवनगर, इटौरिया के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल, ग्रांट नंबर दो के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। इटौरिया के जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक विजय सिंह, सहायक अध्यापक विपिन शुक्ला गैरहाजिर मिले। रईस अहमद ने बानगंज के प्राथमिक और जूनियर, विधिपुर के प्राथमिक, मुडिया नौगवा के प्राथमिक और पिंडरा के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक स्कूल बानगंज 8.10 बजे बंद मिला। सवा आठ बजे के बाद शिक्षा मित्र सुमन सैनी स्कूल पहुंची। जूनियर हाईस्कूल भी निरीक्षण के समय बंद मिला। हालांकि निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक मेवाराम स्कूल पहुंचे। देवेश कुमार ने पिपरिया करम के प्राथमिक और जूनियर, पचपेड़ा गढ़ा,  नदहा के प्राथमिक और जूनियर स्कूल का निरीक्षण किया। पिपरिया करम के दोनों स्कूल निरीक्षण में बंद मिले। प्राथमिक स्कूल सिसैया में शिक्षिका रंजीता गैरहाजिर मिली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति सहित खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed