फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cleanliness was done in the village, awareness was created about cleanliness

Pilibhit News: गांव में की सफाई, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness was done in the village, awareness was created about cleanliness
बीसलपुर के गांव चौसरा में साफ सफाई करते एनएसएस ​शिविर के छात्र।संवाद
बीसलपुर। गांव चौसरा में 29 जनवरी से चल रहे राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन शिविरार्थियों ने नालियों की सफाई की। शिविर के तृतीय दिन की शुरूआत लक्ष्यगीत के बाद प्राथमिक विद्यालय की साफ-सफाई से हुई। स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर व आसपास की नालियों की साफ- 0 सफाई की। उसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव में चोक हुई नालियों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक संगोष्ठी के मुख्य वक्ता के रूप में एसआरएम इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान विषय के प्रवक्ता व पर्यावरणविद टीएच खान व राजकीय महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज उपस्थित रहीं। सभी कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी रोहित पटेल के निर्देशन में हुए। संवाद
विज्ञापन

----
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिविर का समापन
फोटो: 8
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को दोपहर बाद रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पांच दिवसीय वार्षिक रोवर्स-रेंजर्स शिविर का समापन हो गया है। शिविर में शिविरार्थियों को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देने के साथ ही उनकी प्रशिक्षण से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया। शुक्रवार को अंतिम दिन शिविरार्थियों को ध्वज शिष्टाचार के नियम बताए गए। समापन समारोह में शिविर प्रभारी डॉ. महेश बाबू ने पांच दिवसीय शिविर में कराए गए रचनात्मक कार्यों का ब्योरा पेश किया। अतिथियों ने शिविरार्थियों की ओर से किए गए कार्यों का अवलोकन किया और संतोष जताया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुशील सोनी ने और संचालन डॉ. दरकशा अजहर ने किया। संवाद

बीसलपुर के गांव चौसरा में साफ सफाई करते एनएसएस शिविर के छात्र।संवाद

बीसलपुर के गांव चौसरा में साफ सफाई करते एनएसएस शिविर के छात्र।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed