फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cleaning of the river

सिल्ट सफाई के दौरान बिना अनुमति उखाड़ डाले पेड़

Thu, 11 Feb 2016 11:45 PM IST
माधोटांडा।
माधोटांडा। Updated Thu, 11 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
cleaning of the river
हरदोई ब्रांच में करीब दो दिन पूर्व सिल्ट सफाई का कार्य शुरू किया गया था। ठेकेदार द्वारा नहर के भीतरी हिस्से में जमा सिल्ट व पटरियों पर जमा हुई सिल्ट को करीब एक दर्जन मशीनों की मदद से निकाला जा रहा है। इधर बृहस्पतिवार को अभियंताओं की गैर मौजूदगी में मशीनों द्वारा नहर की पटरी पर खड़े पेड़ों को भी उखाड़ना शुरू कर दिया गया। बताते हैं कि इन पेड़ों को काटने की भी कोई अनुमति नहीं ली गई। जबकि बसपा के शासनकाल में नहर की पटरियों को काटने की जरुरत महसूस हुई तो सामाजिक वानिकी से स्टीमेट बनवाकर पेड़ों का नीलाम किया गया था, लेकिन अब बिना अनुमति के ही पेड़ों का सफाया किया जा रहा है। खास बात यह है कि इन कटे पेड़ों को आसपास के लोग खुलेआम उठाकर ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed