{"_id":"6500b2ba2e3eac089f09b654","slug":"clean-chit-given-to-meat-smugglers-no-action-taken-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4051-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मांस तस्करों को दे दी क्लीन चिट, नहीं की कोई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मांस तस्करों को दे दी क्लीन चिट, नहीं की कोई कार्रवाई
Wed, 13 Sep 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के संरक्षित पशुओं के अवशेष गड्ढे में दबे मिलने के मामले में पुलिस ने मांस तस्करों को क्लीन चिट दे दी है। उनके खिलाफ 10 दिन बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि इस मामले में एसपी चौकी इंचार्ज और हेट कांस्टेबल को निलंबित कर चुके हैं।
गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के पास 10 दिन पहले गड्ढे में गोवंश के अवशेष दवाए गए थे। बजरंग दल और विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं को इसका पता चला तो उन्होंने गड्ढा खोदकर अवशेष निकलवाए और उनका वीडियो बना लिया था। कार्यकर्ताओं के हंगामा करने पर एएसपी ने मामले की जांच की थी।
जांच के बाद एसपी ने चौकी इंचार्ज अजीत कसाना और हेड कांस्टेबल रामविनय को निलंबित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मांस तस्करों की धरपकड़ शुरू की। इस दौरान जिन लोगों से संरक्षित पशुओं का मांस बरामद हुआ था, पुलिस ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन
इन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत एसओ सेहरामऊ उत्तरी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में अभी जांच चल रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।