फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Classes were recognized without moving

तीन स्कूलों में बिना मान्यता चलती मिली कक्षाएं

Wed, 29 Jul 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 29 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस ने छापेमारी कर तीन स्कूलों में बिना मान्यता के अवैध कक्षाओं का संचालन होते पकड़ लिया। जिस पर उन्होंने प्रबंधकों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। संतोषजनक जवाब न देने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीआईओएस जेके वर्मा ने बुधवार को जगबाला जी पब्लिक स्कूल बिथरा, कौशल्या देवी विद्या मंदिर पंडरी, बाल विकास विद्यालय पंडरी में छापेमारी की। डीआईओएस ने बताया कि जगबाला जी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से पांच तक की मान्यता है, जबकि यहां कक्षा छह से 12 तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कौशल्यादेवी विद्या मंदिर में कक्षा एक से दस तक की मान्यता है। यहां कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं का अवैध तरीके से संचालन होना पाया गया है। मौजूद शिक्षक द्वारा ट्यूशन पढ़ाने की बात कही गई, लेकिन कोचिंग का भी रजिस्ट्रेशन नही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल विकास विद्यालय में भी कक्षा एक से पांच की मान्यता है, लेकिन यहां कक्षा छह से 12 तक कक्षाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी तीनों स्कूलों के प्रबंधक/प्रधानाचार्यों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं, यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उक्त सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नवज्योति विद्यालय पंडरी व श्याम आदर्श विद्या मंदिर में भी अवैध कक्षाओं के संचालन की शिकायत मिली है।
इन स्कूलों के प्रबंधकों को भविष्य में अवैध कक्षाओं का संचालन न करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि बिना मान्यता चल रहे स्कूलों की धरपकड़ को लगातार अभियान जारी रहेगा।
बीएसए को निरीक्षण में मिला फर्जी स्कूल
पीलीभीत। बीएसए को निरीक्षण में बसंतापुर में बिना मान्यता स्कूल चलते मिला। उन्होंने बीईओ को तत्काल स्कूल बंद कराने के निर्देश दिए। स्कूल बंद न होने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। वहीं ड्रेस वितरण न करने पर एक शिक्षक को निलंबित कर दिया।
बीएसए अंबरीष कुमार यादव बुधवार को भवगती पब्लिक स्कूल बसंतापुर में छापा मारा। प्रधानाचार्य से मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे गए, लेकिन वह नहीं दिखा सके। स्कूल में कक्षा एक से लेकर दस तक की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। बीएसए ने प्रबंधक राजेश कुमार को तत्काल स्कूल बंद करने के निर्देश दिए।

स्कूल का संचालन बंद न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। प्राथमिक विद्यालय खाईखेड़ा के निरीक्षण में पंजीकृत 69 बच्चों के सापेक्ष मात्र 15 बच्चे ही मिले। इस पर बीएसए ने हेडमास्टर रामप्यारे का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जूनियर हाईस्कूल मरौरी में निरीक्षण के दौरान बीएसए को एक अलमारी से 24 दुपट्टे, चार सलवार सूट, एक पैंट व दो शर्टें मिलीं। जानकारी पर पता चला कि यह ड्रेस गत वर्ष की रखी हुई हैं। बीएसए ने गंभीर अनियमितता पाते हुए हेडमास्टर श्रीगोपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed