फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Claim to save from malaria, but the department itself is ill

Pilibhit News: मलेरिया से बचाने का दावा, पर विभाग खुद बीमार

Thu, 16 May 2024 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Claim to save from malaria, but the department itself is ill
61 पदों के सापेक्ष हैं मात्र 22 कर्मचारी, बिलसंडा में ही अब तक 117 मरीज मिले
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जिले के लोगों को मलेरिया से बचाने का दावा करने वाला मलेरिया विभाग खुद बीमार है। यहां पर स्टाफ की काफी कमी है। 61 के सापेक्ष मात्र 22 कर्मचारी ही हैं। इसी का नतीजा है कि बिलसंडा में मलेरिया पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा, यहां अब तक 117 मरीज मिल चुके हैं।



गर्मी के मौसम में मलेरिया और डेंगू की दस्तक होती है। जिले में पिछले साल भी मलेरिया और डेेंगू का प्रकोप रहा था। इस बार भी जिले में अब तक 128 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें बिलसंडा क्षेत्र में ही 117 मरीज मिले हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन स्टाफ की कमी के चलते मच्छरजनित बीमारियों पर रोक नहीं लग पा रही है। बिलसंडा के साथ ही मझोला में भी तीन मामले सामने आ चुके हैं। मलेरिया प्रभावित गांवों में विभाग की ओर से दवा का छिड़काव कराने के साथ ही शिविर लगाए जा रहे हैं, जो नाकाफी हैं।
विज्ञापन


........



500 लीटर दवा की भेजी गई डिमांड

मलेरिया प्रभावित गांवों और अन्य स्थानों पर छिड़काव के लिए पांच सौ लीटर दवा की डिमांड भेजी गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दवा आ जाएगी। फिलहाल दिसबंर में मिली आपूर्ति से काम चलाया जा रहा है। अन्य दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मलेरिया विभाग के पास जांच किट भी हैं। जिन्हें सभी सीएचसी पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




........

बिलसंडा में तेजी से बढ़ रहे मलेरिया के मरीज



बिलसंडा। यहां मलेरिया का प्रकोप थमने का नाम ही नही ले रहा। बुधवार को गांव बिलहरा में दो और मरीज मिलने से यहां 117 मरीज हो गए हैं। जिन गांवों में मलेरिया के मरीज निकल रहे हैं, वहां दवा का छिड़काव और फाॅगिंग कराई जा रही है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लक्षण मिलने पर तत्काल दवाई लेने की सलाह दी जा रही है। संवाद

.........

मझोला में भी मिले तीन मामले



मझोला। न्यूरिया सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सीएचसी पर रोजाना लगभग 20 से 25 लोगों की जांच की जा रही है। जांच में सभी मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मझोला पर रोजाना चार से पांच मरीजों की जांच होती है। अब तक तीन मरीज सामने आ चुके हैं। संवाद



...........

पूरनपुर, बीसलपुर, माधोटांडा में नहींं मिला कोई मरीज

पूरनपुर। सीएचसी में मलेरिया पीड़ितों को भर्ती करने के लिए छह बेड का वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा डेंगू बुखार पीडि़तों के लिए अलग से डेंगू वार्ड है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि जांच कराई जा रही है कोई भी मलेरिया पीड़ित नहीं मिला है।



कलीनगर। माधोटांडा सीएचसी में करीब तीस गांवों के लोग पहुंचते हैं। यहां भी मलेरिया पीड़ितों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। प्रभारी चिकित्सक डॉ. राकेश के छुट्टी पर होने से उनकी जगह डाॅ. निर्मल तलपदार और दंत चिकित्सक डॉ. खुर्शीद मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि बुधवार को 154 मरीज ओपीडी में पहुंचे। मलेरिया का एक भी मरीज नहीं मिला। वार्ड बना दिया गया है।

बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की लैब में रोजाना 10 से अधिक मरीजों की मलेरिया की जांच होती है। अब तक सारे मरीज मलेरिया निगेटिव निकले हैं। वैसे मलेरिया पीडि़तों के लिए वार्ड बनवा दिया है। वार्ड में मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।




........

बिलसंडा क्षेत्र में पिछले वर्ष भी मरीज मिले थे। इस बार संख्या कम है। नियंत्रण को लेकर वहां की टीम लगी हुई है। अन्य स्थानों पर भी जांच कराई जा रही और दवा का छिड़काव हो रहा है।



- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed