फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

कई जान जाने के बाद प्रशासन को आई नौगवा पकड़िया की याद

Fri, 04 Nov 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। नौगवा पकड़िया में बुखार से लगातार कई लोगों की जान जाने के बाद जिम्मेदारों को यहां की बदहाल बुनियादी सुविधाओं का ख्याल आया है। करीब पंद्रह करोड़ का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। यह पैसा क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खर्च किया जाएगा। साथ ही यहां आंबेडकर पार्क भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से नौगवा पकड़िया में एक के बाद एक कई लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। क्षेत्र की मौजूदा स्थिति बेहद खराब है। करोड़ों की लागत से यहां पानी सप्लाई के लिए ओवरहेड टैंक तो बनाया गया, लेकिन क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। टैंक आज तक शुरू नहीं हो सका। अब प्रशासन ने बुनियादी सुविधाएं सुधारने के लिए प्लान तैयार किया है। इसके लिए सर्वे भी कराया जा रहा है ताकि कमियों को दूर किया जा सके। करीब पंद्रह करोड़ से कार्य कराए जाएंगे। ओवरहेड टैंक शुरू कराया जाएगा। पाइप लाइन डाली जाएगी। घरों में पानी के कनेक्शन कराए जाएं। इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा साफ सफाई और बदहाल पड़ी गलियों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

-
फोटो- 19
मंडी गेट के सामने बनेगा आंबेडकर पार्क
मंडी गेट के सामने जहां पर कूड़ा डाला जा रहा था वहां मिट्टी डलवा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह जमीन आंबेडकर पार्क की है। जल्द ही पैमाइश कराकर यहां पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सर्वे कराया जा रहा है। क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं। करीब पंद्रह करोड़ का प्लान तैयार कराया जा रहा है। इससे बुनियादी सुविधाएं बेहतर की जाएंगी।
- राम सिंह गौतम, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed