{"_id":"62ab879ffdebaa7bcf03414e","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly488504320","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस ने डीजल पर बढ़ाए तीन रुपये, पेट्रोल भी पांच रुपये महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस ने डीजल पर बढ़ाए तीन रुपये, पेट्रोल भी पांच रुपये महंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। धान कर रोपाई में सर्वाधिक डीजल की खपत होती है। इससे पहले ही डीजल का संकट जिले में शुरू हो गया है। एचपी, बीपी और रिलायंस के पंपों पर किल्लत है। रिलायंस को 15 दिन बाद डीजल मिला है। इससे पहले ही रिलायंस से तीन रुपये डीजल और पेट्रोल पांच रुपये पेट्रोल महंगा कर दिया है।
पिछले कई दिनों से जिले में डीजल का संकट बना हुआ है। हालांकि इंडियन ऑयल के पंप इस समस्या से बाहर हैं। 105 पेट्रोल पंपों में अधिकांश पर डीजल की सेल स्टाक खत्म होने से प्रभावित है। हालांकि गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर डीजल आने से डीलरों ने कुछ राहत महसूस की है। धान का सीजन शुरू हो चुका है। अब किसानों के लिए धान की रोपाई के लिए डीजल मुख्य साधन है। ऐसे में डीजल की किल्लत से किसानों को काफी दिक्कत होगी। धान की रोपाई भी प्रभावित होगी। डीजल संकट को लेकर पंप संचालक कुछ नहीं बता पा रहे है। सबसे ज्यादा हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और रिलायंस के पंपों में स्टाक की कमी है। इधर, 15 दिनों बाद गुरुवार को 14000 लीटर डीजल की आपूर्ति रिलायंस पंप को मिली। सेल्स मैनेजर के अनुसार, यह स्टाक दो दिन में खत्म हो जाएगा। टैंक कब आएंगे, मैनेजर को भी नहीं पता। किल्लत को देखते हुए रिलायंस ने तीन रुपये डीजल और पांच रुपये पेट्रोल महंगा कर दिया है। इससे ग्राहकों को आर्थिक दिक्कत होना लाजमी है।
एक सप्ताह में बढ़े रिलायंस पंप पर दाम
दिनांक डीजल- पेट्रोल
08 जून 90.30- 97.27
09 जून 91.30- 98.27
10 जून 92.30- 100.27
11 जून 92.27- 100.27
12 जून 93.30- 102.27
(अभी डीजल 93.30 और पेट्रोल 102.27 में बिक रहा है)
उच्च स्तर पर समस्या को लेकर यहां दिक्कत हुई थी। अब डीजल की समस्या पूरी तरह सामान्य हो गई ्है। रिलायंस पंप पर डीजल और पेट्रोल शुरू से ही महंगा रहा है। फिर भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
- विकास कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी