फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

धान खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने हाईवे पर ट्रॉलियां खड़ी कर लगाया जाम

Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। खरीद केंद्र पर धान की तौल में आनाकानी करने पर गुस्साएं दो किसानों ने धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को हाईवे पर आड़े-तिरछा खड़ी कर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस भेजकर दोनों किसानों की तीनों ट्रॉलियों को रात में मंडी लाया गया। रविवार को दोनों किसानों के धान की तौल कराई गई। गुड़ मंडी के खरीद केंद्रों पर शनिवार को पहले दिन धान लेकर किसान पहुंचे। गुड़ मंडी में बिजली सप्लाई न होने पर शनिवार शाम तक डस्टर की व्यवस्था न होने पर किसान अपने धान को साफ तक नहीं करा पाए। शनिवार रात आठ बजे डस्टर न चलने पर गुस्साएं दो किसान धान से भरी अपनी तीन ट्रॉलियों को लेकर असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के समीप पहुंचे और ट्रॉलियों को हाईवे पर आड़े-तिरछे खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम रामस्वरूप और सीओ वीरेंद्र विक्रम ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित किसानों को किसानों का धान तुलवाने का आश्वासन बमुश्किल समझाया। धान से भरी ट्रॉलियों को रात को ही मंडी समिति लाया गया। रविवार को दोनों किसानों के धान की तौल कराई गई। एसडीएम रामस्वरूप ने बताया कि गुड़ मंडी में बिजली सप्लाई की व्यवस्था न होने पर धान साफ करने को डस्टर न चलने पर गुस्साएं किसान धान की ट्रॉलियों को वापस ले गए थे। हाईवे पर 15-20 मिनट किसानों ने जाम लगाया। दोनों किसानों की धान से भरी ट्रॉलियों को मंडी मंगवाकर रविवार को उनके धान की तौल करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed